पेशाब में प्रोटीन बढ़ने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 17:15

पेशाब में प्रोटीन आने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, किडनी फेलियर का हो सकता है संकेत

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। शरीर में मांसपेशियों और हड्डियों के निर्माण और विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है। लेकिन कई कारणों से प्रोटीन पेशाब के साथ शरीर के बाहर निकलने लगता है। यूरिन में प्रोटीन निकलना किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। इससे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। दरअसल, किडनी हमारे ब्लड से विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त पानी को छानती है। आमतौर पर, प्रोटीन किडनी के फिल्टर के जरिए बाहर निकलने के लिए बहुत बड़े होते हैं। लेकिन क्षतिग्रस्त फिल्टर प्रोटीन एल्ब्यूमिन को पेशाब के साथ बाहर निकाल देते हैं। पेशाब में प्रोटीन की असामान्य मात्रा को प्रोटीनुरिया (Proteinuria) या एल्ब्यूमिन्यूरिया (Albuminuria) के रूप में जाना जाता है। यह किडनी की खराबी की ओर भी संकेत करता है। पेशाब में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो तो चिकित्सक से उचित जांच करानी चाहिए। पेशाब में प्रोटीन आने के कई कारण हो सकते हैं। किडनी की खराबी के कारण तो पेशाब में प्रोटीन आ ही सकता है। लेकिन इसके अलावा अन्य कई कारणों से या कई बीमारियों में पेशाब में प्रोटीन आ सकते हैं। पेशाब के साथ प्रोटीन लीक होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिख सकते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर सही समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं पेशाब के साथ प्रोटीन निकलने के लक्षण क्या हैं (Symtpoms of protein in urine) -
पेशाब में प्रोटीन आने के लक्षण -
यूरिन में बहुत अधिक झाग आना

जब पेशाब के साथ प्रोटीन शरीर से बाहर निकलने लगता है, जो किडनी को इसे फिल्टर करने में दिक्कत होती है। इसकी वजह से पेशाब में झाग बनने लगता है। अगर आपको झागदार पेशाब हो रहा है, तो यह यूरिन में प्रोटीन का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
बार-बार पेशाब आने की समस्या

अगर आपको बार-बार पेशाब आता है, तो यह किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है। किडनी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने पर वो पेशाब के रास्ते से बाहर निकलने लगता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति पेशाब को ज्यादा देर तक कंट्रोल नहीं कर पाता है।

कमजोरी और थकान
अगर आप हर समय कमजोरी और थकान महसूस करते हैं, तो यह पेशाब के साथ प्रोटीन निकलने का संकेत हो सकता है। प्रोटीन्यूरिया की समस्या होने पर रक्त में प्रोटीन की कमी हो जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति हर वक्त कमजोर और थका हुआ महसूस करता है। ऐसे में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आपको दिनभर थकान महसूस हो सकती है।

मांसपेशियों में दर्द
मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। पेशाब के साथ प्रोटीन निकलने पर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता है, इसकी वजह से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या होने लगती है।

हाथ-पैरों पर सूजन आना
से किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त सोडियम को फिल्टर करने में मदद करती है। जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो इससे शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से हाथ-पैरों में सूजन आ सकती है।

भूख में कमी
किडनी में गड़बड़ी होने के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। शरीर में टॉक्सिंस जमा होने से भूख में कमी आने लगती है और वजन घटने लगता है। इस स्थिति में व्यक्ति को हर समय पेट भरा हुआ महसूस होता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है।

चेहरे पर सूजन होना
चेहरे या आंखों के आस-पास सूजन भी पेशाब के साथ प्रोटीन निकलने का संकेत हो सकता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो इससे शरीर में बड़ी मात्रा में प्रोटीन का रिसाव होता है। इससे आंखों के आसपास तरल पदार्थ जमने लगता है और सूजन दिखने लगती है।

Protein In Urine Symptoms: इन लक्षणों में से कोई दो या तीन लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। पेशाब में प्रोटीन आना किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है। सही समय पर इलाज लेने से किडनी डैमेज के खतरे को टाला जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info