पैरों में खून के थक्के जमने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 09:29

डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) के बारे में जानें

हमारा खून जीवन भर हमारे शरीर में लगातार बहता रहता है। जब आपको कोई चोट लगती है और त्वचा कट या छिल जाती है तो खून एक जगह जमकर ज़्यादा बहाव को रोकता है। यह जमाव या थक्का खून रोकने के लिए आवश्यक है और ऐसे मामलों में स्वास्थ्यकर एवं जीवनदायी साबित होता है। पर कई बार थक्का ऐसी परिस्थितियों में भी उत्पन्न होता है जब इसकी ज़रुरत नहीं होती। एक बार उद्देश्य पूरा होने पर यह ढीला नहीं पड़ता। ऐसी परिस्थिति में यह थक्का कई गंभीर समस्याओं जैसे दिल के दौरे और लकवे का भी कारण भी बन सकता है।

पैरों में जमने वाले खून के थक्के त्वचा की सतह की गहराइयों में गहरी नसों में बनते हैं। ऐसे थक्के आमतौर पर निचले पैर, कूल्हे या जाँघों पर बनते हैं, पर ये हाथों पर भी पैदा हो सकते हैं। इस स्थिति को डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) कहते हैं।
जब वेरिकोस नसें खून के थक्कों का कारण बनती हैं

वेरिकोस नसें आमतौर पर त्वचा की सतह के पास पैरों पर देखी जाती हैं। पैरों की ये मुड़ी, बाहर की ओर निकली और गाँठदार नसें खून के प्रवाह को धीमा कर सकती हैं। इसके फलस्वरूप ऊपरी रूप से खून के थक्के बनने लगते हैं। वेरिकोस नसों के साथ ये थक्के पीड़ित क्षेत्र में या प्रभावित नस के पास सूजन, दर्द, पीड़ा या जलन पैदा करते हैं।

वेरिकोस नसों से संबंधित ऊपरी थक्के आमतौर पर टूटते नहीं हैं और फेफड़ों तक पहुंचकर पल्मोनरी एम्बोलिस्म (पीई) की समस्या पैदा करते है। अतः डीवीटी वेरिकोस नसों से संबंधित नहीं है।

पर अगर वेरिकोस नसें काफ़ी बड़ी और गंभीर स्थिति में हैं तो डीवीटी की संभावना अधिक होती है। इस स्थिति में यह ज़रूरी है कि आप डीवीटी की संभावना की जाँच करने के लिए अपने स्वास्थ्यसेवा प्रदाता से बात करें।

हमारे लिए यह जानना ज़रूरी है कि वेरिकोस नसें केवल एक साधारण समस्या नहीं हैं। अगर इसे नज़रअंदाज़ किया गया तो यह डीवीटी, पल्मोनरी एम्बोलिस्म, अल्सर एवं कई अन्य समस्याएँ पैदा कर सकती हैं।

यह ब्लॉग यह पता लगाने में आपकी मदद करेगा कि नसों की समस्याएँ बढ़ रही हैं या नहीं और आपके पैरों में खून जमना शुरू होने की प्रक्रिया पहचानने में भी आपकी मदद करेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info