पैरों में झुनझुनी होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 15:53

अक्सर आराम करने या बैठने के दौरान हाथों-पैरों से जुड़ी एक समस्या का जिक्र बार-बार मिलता है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में ‘पैर सो जाना’ या ‘झुनझुनी चढ़ना’ कहा जाता है। हालांकि, यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन यह पूरी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम हाथों और पैरों में झनझनाहट के कारण के साथ-साथ हाथों-पैरों में होने वाली झनझनाहट को दूर करने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस समस्या से राहत पा सकें। तो चलिए जानते हैं हाथ-पैरों में झनझनाहट के कारण और इसके घरेलू उपचारों के बारे में।
झनझनाहट क्या है?

हाथों-पैरों में होने वाली झनझनाहट को अक्सर सुई या पिन की चुभन की तरह देखा जाता है। चिकित्सा जगत में इसे पैरेस्थेसिया का नाम दिया गया है। इस समस्या के अंतर्गत हाथ या पैर का कोई भी भाग सुन्न पड़ जाता है और तेज झनझनाहट का एहसास होता है। यह कभी-कभार होने वाली समस्या है। हालांकि, यह झनझनाहट शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है, लेकिन यह सबसे ज्यादा उंगलियों, हाथ, बांह, पैर और तलवों को प्रभावित करती है (1)। आगे हम ऐसे ही हाथों-पैरों में होने वाली झनझनाहट के कारण पर ध्यान देंगे।
शरीर में झनझनाहट और सुन्नपन होने के कारण

हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है, लेकिन सवाल यह उठता है कि इसका कारण आखिर क्या है? लेख के इस भाग में हम इसी की जानकारी दे रहे हैं (2) :

एक ही स्थिति में लंबे वक्त तक बैठना या खड़े रहना।
हर्निएटेड डिस्क (नसों पर दबाव पड़ने की समस्या)
ऑटोइम्यून विकार जैसे रूमेटोइड – गठिया
नसों में किसी प्रकार की चोट जैसे – गर्दन या कमर में चोट।
रीढ़ की हड्डी की नस पर दबाव पड़ने से।
ट्यूमर या संक्रमण के कारण पेरिफेरल तंत्रिकाओं पर दबाव।
शिंगल्स यानी हर्पीस जोस्टर (द्रव्य से भरे हुए फोड़े)।
एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों से संबंधित समस्या) या नसों में सूजन की वजह से अंग में ठीक तरह से खून न पहुंचना।
शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम की असंतुलित मात्रा।
शरीर में बी विटामिन या फोलेट की कमी।
किसी खास तरह की दवाई के कारण।
शराब का सेवन, धूम्रपान या किमोथेरेपी के कारण नसों को क्षति होना।
जानवर या कीड़े-मकोड़ों के काटने से।
सी-फूड में मौजूद किसी तरह के विषाक्त तत्व के कारण।
किसी प्रकार के जन्म-दोष के कारण।

कुछ मेडिकल कंडीशन के कारण भी हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है :

कार्पल टनल सिंड्रोम (इसमें विशेष तौर पर कलाई की नस प्रभावित जो सकती है)
डायबिटीज की समस्या
माइग्रेन की समस्या
मल्टीपल स्क्लेरोसिस (एक प्रकार की ऑटोइम्यून समस्या, जो केंद्रिय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है)
मिर्गी की समस्या
थाइरायड से जुड़ी परेशानी
स्ट्रोक

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info