प्लेटलेट्स कम होने पर कौन सा फल खाएं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 17:27

ब्लड में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीज़ों को करें शामिल
ब्लड में प्लेट्लेट्स की कमी को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Thrombocytopenia) के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रॉब्लम की वजह से शरीर एकदम कमजोर और कई सारी सेहत संबंधी समस्‍याओं से ग्रसित हो सकता है। शरीर में प्‍लेटलेट्स की कमी से थकान, हल्की सी भी चोट लगने पर बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, मसूड़ों से खून निकलना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। कुछ मरीजों की तो प्लेट्लेट्स की कमी से मौत तक हो जाती है। तो इस समस्या को मामूली समझने की गलती न करें। खानपान में इन चीज़ों को खासतौर से शामिल करें।
चुकंदर

आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टेटिक जैसे गुणों से भरपूर होता है चुकंदर। जिसके सेवन से प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। साथ ही साथ इम्युनिटी भी बढ़ती है। चुकंदर को आप जूस, सूप, सलाद किसी भी तरह से खाएं फायदेमंद है।
खजूर

खजूर भी ब्लड प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में बेहद मददगार है। इसमें आयरन के अलावा और भी कई ज़रूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं। तो सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करन शुरू कर दें अगर प्लेटलेट्स कम हो गए हैं तो।
अनार

अनार में एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व भी होते हैं। तो प्‍लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीजों को अनार खासतौर से अपने खानपान में शामिल करना चाहिए। अनार का जूस पीना भी फायदेमंद होता है।
पपीता

प्‍लेटलेट्स कम होने पर सबसे पहले और सबसे ज्यादा पपीता खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस फल का असर बहुत जल्द देखने को मिलता है। वैसे पपीता का सेवन करने के अलावा आप इसकी पत्तियों का रस भी पिएं तो फायदेमंद रहेगा। पपीता की पत्तियों से निकले रस का इस्तेमाल डेंगू के मरीजों को भी पीने की सलाह दी जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info