प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों का सेवन कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:27

Papaya Leaves Juice Ingredients: सामग्री

4-5 पपीते के पत्ते
6-7 काली मिर्च
6-7 तुलसी के पत्ते
1/4 गिलास पानी
1 कॉटन का कपड़ा (आप रुमाल ले सकते हैं)

How to Make Papaya Leaves Juice: पपीते के पत्ते का जूस निकालने का तरीका:

सबसे पहले पपीते के पत्ते को अच्छे से धोकर एक कपड़े से पोंछकर प्लेट में रखें और सभी पत्तों के पीछे से डंठल काट लें. डंठल अलग करने के बाद एक प्लेट में पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख लें. पत्तों को काटने के बाद अब हम इनका जूस बनाएंगे.

जूस बनाने के लिए एक मिक्सर जार में सभी पत्तों को डाल देंगे. ऊपर से थोड़ी पानी,काली मिर्च और तुलसी की पत्ती भी डाल दें. अब मिक्सर के जार को ठीक से बंद करके पपीते के पत्तों को ग्राइंड कर लें. अब मिश्रण को एक गिलास में निकाल लें.

इसे बाद हम एक बाउल लें. इसके ऊपर कॉटन के साफ कपड़े की मदद से ग्राइंड किए गए पत्तों को छान लें. इससे पत्तों का सारा जूस बाउल में आ जाएगा. अब सूखा मिश्रण कपड़े से निकालकर फेंक दें. तैयार है पपीते के पत्तों का जूस.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info