प्रेगा न्यूज़ किट से कैसे चेक करें?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 10:23

प्रेगा न्यूज़ से घर पर करें प्रेगनेंसी टेस्ट-
प्रेगनेंसी टेस्ट का इस्तेमाल करने के लिए किट में यूरीन का सैंपल लिया जाता है. इस टेस्ट की मदद से यूरीन में मौजूद ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) का पता लगाया जाता है. यदि आपके यूरीन में एचसीजी हार्मोन पाया जाता है, तो इसका मतलब यह है कि आप प्रेग्नेंट हैं. घर पर किया जाने वाला प्रेग्नेंसी टेस्ट हमेशा सुबह उठने के बाद करें. इससे परिणाम के गलत आने की संभावना कम होती है. क्योंकि सुबह-सुबह आपके यूरीन में अन्य तरल पदार्थ मौजूद नहीं होते हैं और सुबह युरीन में एचसीजी हार्मोन का स्तर ज्यादा भी होता है.


प्रेगा न्यूज़ के इस्तेमाल का तरीका-
1. आप अपने किट के अनुसार जो भी प्रक्रिया को अपनाते है, us प्रक्रिया में यूरिन का सैंपल उपयोग करने के लिए मिडस्ट्रीम सैंपल का इस्तेमाल करें, जिसका मतलब है की आप यूरिन स्टोर करने से पहलें थोडा यूरिन को निकल जाने देते हैं.
2. यदि आप किट डिवाइस में दिए स्ट्रिप पर सीधा यूरिन कर रही है तो यह ध्यान रखें की आप कितनी देर तक स्ट्रिप पर यूरिन करती हैं, क्योंकि उसपर कुछ निर्देश निर्धारित होती है जो लगभग 5 सेकंड तक होता है. इससे ज्यादा ना करने की सलाह दी जाती है. आप समय देखने के लिए स्टॉप वाॅच का इस्तेमाल भी कार सकती हैं. स्ट्रिप का इस्तेमाल करने से पहलें यह ध्यान रखें की स्ट्रिप का यूरिन अवशोषक छोर यूरिन की और हो.
3. यूरिन की कुछ बूँद डालने के लिए ड्रोपर का उपयोग करें. यह कप किट विधि में उपयोगी होती है. अलग-अलग किट में अलग विधि होती है, तो किट इस्तेमाल करने से पहलें प्रक्रिया को सही तरह से पढ़ें. यूरिन को सही निर्धारित जगह पर ही डालें, कुछ ब्रांड में स्टिक का अवशोषक वाला हिस्सा को यूरिन में डुबोना होता हिया और 5 से 10 सेकंड तक रुकें या फिर किट पर निर्देशित प्रक्रिया को पालन करें.
4. अब कुछ समय के लिए इंतज़ार करें और टेस्ट स्टिक को साफ़ जगह पर रखें. टेस्ट के 5 मिनट बाद परिणाम आ जाते है.
5 अगर आपको परिणाम समझ नहीं आता है किट पर दिए निर्देश पढ़ें, क्योंकि हर किट में अलग-अलग निर्देश होता है, जैसे कुछ किट में परिणाम “प्लस और माइनस” के रूप में आता है तो कुछ में रंग परिवर्तित होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info