प्रेगनेंसी के चौथे महीने में पेट कितना निकलता है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:34

कंसीव करने के बाद इस महीने से दिखना शुरू होता है पेट, फिर छिपाए नहीं छिप सकती है आपकी प्रेग्‍नेंसी

प्रेगनेंट होने के बाद हर म‍हिला इंतजार करती है कि उसका बेबी बंप कब दिखना शुरू होगा?
when pregnancy bump starts to show
कंसीव करने के बाद इस महीने से दिखना शुरू होता है पेट, फिर छिपाए नहीं छिप सकती है आपकी प्रेग्‍नेंसी
कंसीव करने के कुछ समय बाद ही प्रेग्‍नेंसी के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। कभी मॉर्निंग सिकनेस तो कभी थकान, ये लक्षण आपको बताते रहते हैं कि आप प्रेगनेंट हैं। इसके अलावा पहली बार मां बन रही महिलाओं को यह इंतजार भी रहता है कि उनका पेट कब निकलना शुरू होगा और बेबी बंप कब से दिखेगा।


वैसे हर किसी की बॉडी अलग होती है इसलिए प्रेग्‍नेंसी भी अलग ही रहती है। किसी का बेबी बंप जल्‍दी निकल जाता है तो किसी का देर से पेट दिखना शुरू होता है।


अगर आप भी पहली बार प्रेगनेंट हुई हैं और जानना चाहती हैं कि आपका बेबी बंप कब दिखना शुरू होगा, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
​कब दिखने लगता है बेबी बंप

प्रेग्‍नेंसी की पहली तिमाही यानि पहले तीन महीनों में पेट नहीं दिखता है। गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही यानि 12वें हफ्ते से बेबी बंप दिखना शुरू हो जाता है। इस समय गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है और एम्निओटिक फ्लूइड भी बढ़ जाता है जिससे पेट का साइज बढ़ जाता है।

अगर आप दूसरी बार प्रेगनेंट हैं, तो हो सकता है कि आपका बेबी बंप जल्‍दी दिखने लगे। आमतौर पर दूसरी प्रेग्‍नेंसी में पहली तिमाही में बेबी बंप जल्‍दी दिखना नॉर्मल बात होती है।

पहली प्रेग्‍नेंसी से पेट की मांसपेशियां स्‍ट्रेच हो जाती हैं और कभी-कभी ये अपने नॉर्मल साइज में नहीं आती हैं। इसकी वजह से दूसरी प्रेग्‍नेंसी में बेबी बंप जल्‍दी दिख सकता है।


​जल्‍दी क्‍यों दिखता है बेबी बंप

आमतौर पर बेबी बंप दूसरी तिमाही से दिखना शुरू होता है लेकिन अगर आपका दूसरा बच्‍चा है, तो पेट जल्‍दी दिखना शुरू हो सकता है। दूसरी प्रेग्‍नेंसी, पहली गर्भावस्‍था से अलग हो सकती है।

अगर बेबी बंप जल्‍दी दिखने लगे, तो आपको शिशु की मूवमेंट जल्‍दी महसूस होने लग सकती है और हो सकता है कि आपको लेबर पेन ज्‍यादा देर तक न हो।

दूसरी प्रेग्‍नेंसी में पेट की मांसपेशियां खिंच चुकी होती हैं इसलिए दूसरी बार पेट जल्‍दी दिखने लग सकता है। वहीं जल्‍दी बेबी बंप दिखने का संबंध उम्र से भी है। अधिक उम्र वाली महिलाओं का दूसरी बार मां बनने पर पहली तिमाही में ही पेट दिखना शुरू हो जाता है। वहीं जिन महिलाओं की कोर मसल्‍स स्‍ट्रांग नहीं होती हैं, उनकी मांसपेशियां रिलैक्‍स रहती हैं जिससे बंप जल्‍दी दिख सकता है।


​देर से क्‍यों दिखता है बेबी बंप

ओवरवेट और ओबीज महिलाओं में तीसरी तिमाही तक बेबी बंप नहीं दिख सकता है। अगर आपका वजन ज्‍यादा है तो हो सकता है कि आपका पेट ज्‍यादा न दिखे।

हर महिला का बेबी बंप अलग तरह से बढ़ता है। सामान्‍य तौर पर 12 हफ्ते में बेबी का साइज नींबू जितना होता है। शिशु को जगह देने के लिए आपका गर्भाशय बढ़ने लगता है इसलिए आपको इस समय हल्‍का-सा पेट निकला हुआ लग सकता है।

वहीं 16वें हफ्ते में बच्‍चा एवोकाडो जितना हो जाता है और 20वें हफ्ते में केले और 24वें हफ्ते में खरबूजे जितना होता है।

प्रेग्‍नेंसी की तीसरी तिमाही के 28वें हफ्ते में आते ही बेबी का साइज बैंगन जितना होता है और 35वें सप्‍ताह तक अनानास जितना। इसके हिसाब से ही आपके पेट का आकार बढ़ता रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info