प्रेगनेंसी से बचने के लिए कौन से दिन सुरक्षित है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

क्‍या सेक्‍स के लिए कोई सुरक्षित समय हो सकता है, जब कॉन्‍ट्रसेप्‍शन की जरूरत न हो?

प्रश्‍न : मैं 35 साल का विवाहित पुरुष हूं. हमारी एक बेटी है और हम अभी दूसरा बच्‍चा नहीं चाहते. अगर हम कंडोम या कॉन्‍ट्रेसेप्टिव पिल्‍स का इस्‍तेमाल न करना चाहें तो क्‍या सेक्‍स के लिए कोई ऐसा समय हो सकता है, जो सुरक्षित हो. जैसेकि पीरियड्स के पहले या बाद में.

उत्‍तर: एक लाइन में कहूं तो नहीं. पूरे महीने में कोई ऐसा समय नहीं होता, जब पूरी गारंटी के साथ ये कहा जा सके कि ये समय सुरक्षित है और इस दौरान सेक्‍स करने से प्रेग्‍नेंसी नहीं होगी.

हालांकि महीने के कुछ दिन ऐसे होते हैं, जिस दौरान सेक्‍स करने पर महिला में गर्भधारण करने की संभावना सबसे कम होती है. पीरियड आने के पहले दिन से लेकर दसवें दिन तक का समय उर्वर नहीं माना जाता. इस दौरान गर्भधारण की संभावना सबसे कम होती है. 12वें दिन से लेकर 18वें दिन तक गर्भधारण की संभावना सबसे ज्‍यादा होती है. इसलिए यदि इस समय के मुताबिक संबंध बनाए जाएं तो गर्भधारण की संभावना कम होती है. लेकिन याद रखिए, यह सौ फीसदी सुरक्षित उपाय नहीं है.

इन तारीखों के मुताबिक सेक्‍स करने के बावजूद प्रेग्‍नेंसी हो सकती है. वैसे तो पीरियड्स का समय भी प्रेग्‍नेंसी के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है, लेकिन सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी उसमें भी नहीं है. ऐसे भी मामले देखे गए हैं, जहां पीरियड्स के समय भी सेक्‍स करने से गर्भ ठहर गया है.

इसलिए कुल मिलाकर कोई ऐसा समय नहीं होता, जो आपको इस चिंता से सौ फीसदी मुक्‍त कर दे कि प्रेग्‍नेंसी नहीं होगी. इसलिए कहा जाता है कि कंडोम सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है. यह प्रेगनेंसी से लेकर सेक्‍सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज तक से बचाव करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info