प्रेगनेंसी में लिगामेंट दर्द क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 09:54

प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से (राउंड लिगामेंट) में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं

प्रेगनेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होना आम समस्या है। इसके लिए आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
प्रेगनेंसी हर महिला के जीवन में एक ऐसा समय होता है, जब उनके शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव हो रहे होते हैं। इस दौरान जैसे-जैसे बच्चा के आकार गर्भ में बढ़ रहा होता है, वैसे मां का वजन और परेशानियां भी बढ़ने लगती है। प्रेगनेंसी के दौरान शरीर का वजन बढ़ने पर पेट के निचले हिस्से में अधिक दबाव बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से दर्द का अनुभव होता है और इसे ही लिगामेंट पेन कहा जाता है। लिगामेंट पेन किसी भी प्रेगनेंट महिला को अचानक हो सकता है। यह पेट या कमर के आसपास के हिस्से में महसूस होता है। हालांकि यह दर्द साधारण होता है क्योंकि यह प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही से आपको महसूस हो सकता है। दरअसल बच्चा अंदर जैसे-जैसे बड़ा होता है, आपके पेल्विक में लगातर खिंचाव बढ़ने लगता है, जिससे लिगामेंट पेन का अनुभव होता है। यह आपको बैठते या सोते वक्त भी अनुभव हो सकता है। सोने के दौरान करवट बदलने पर भी ये दर्द महसूस हो सकता है।
राउंड लिगामेंट पेन का कारण

प्रेगनेंसी के दौरान राउंड लिगामेंट पेन के कई कारण हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में चर्चा करते हैं।

1. प्रेगनेंसी के दौरान अधिक वजन बढ़ने के कारण गर्भाशय को सपोर्ट देने के लिए लिगामेंट में बदलाव आ सकता है, जिससे दर्द का अनुभव हो सकता है।

2. बच्चे के विकास के लिए प्रेगनेंसी के दौरान आपका ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इस कारण भी लिगामेंट पेन हो सकता है।

3. अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान अधिक काम करती है या चलने-फिरने के कारण भी लिगामेंट में दर्द हो सकता है।


लक्षण

1. राउंड लिगामेंट पेन के कारण आपको एक घंटे के दौरान ही कई बार संकुचन का अनुभव हो सकता है। इससे तेज दर्द हो सकता है।

2. पेल्विक और पीठ के निचले हिस्से में बहुत ज्यादा दर्द होना।

3. पेशाब करने के दौरान जलन या दर्द का अनुभव होना।

4. चलने या सोने में परेशानी।

5. पेट में ऐंठन और चक्कर आना ।

6. मतली या उल्टी की समस्या

हालांकि लिगामेंट पेन और पेट दर्द के बीच काफी अंतर होता है। लिगामेंट पेन बिल्कुल हानिरहित होता है और ये दर्द कुछ देर के लिए होता है, तो इससे आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आपको प्रेगनेंसी के दौरान पेट दर्द, ऐंठन और जलन हो, तो ये गंभीर समस्या हो सकती है।

राउंड लिगामेंट पेन का उपचार
राउंड लिगामेंट पेन होने पर आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और इसके लिए सही उपचार लेना चाहिए। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपाय का सहारा भी ले सकते हैं।

राउंड लिगामेंट दर्द को कम करने के लिए घरेलू उपाय

1. राउंड लिगामेंट पेन होने पर आप आराम करें और दर्द पूरी तरह से खत्म हो जाने पर ही काम या वॉक करें।

2. अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान चलती-फिरती रहती है, तो अपनी स्पीड को बिल्कुल धीमा रखने की कोशिश करें। खासकर जह आपको राउंड लिगामेंट पेन हो।

3. आप दर्द में किसी अच्छे तेल से मसाज भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलती है।

4. दर्द अधिक होने पर आप हॉट सोक या गर्म पानी से स्नान करके भी दर्द कम कर सकते हैं।

5. हो सकता है कि एक तरह करवट करके सोने से भी दर्द बढ़ सकता है, तो ऐसे में आप पोजीशन चेंज करके भी सो सकते हैं।

6. राउंड लिगामेंट पेन से बचाव के लिए अचानक कोई एक्टिविटी न करें। इससे तकलीफ बढ़ सकती है।

7. अपने पोश्चर पर ध्यान दें और योगा करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info