प्रेगनेंसी में भिंडी की सब्जी खा सकते हैं क्या?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 11:45

क्या प्रेग्नेंसी में भिंडी खाना सुरक्षित? ये बातें जानकर आप हैरान रह जाएंगे

गर्भावस्था में भिंडी फायदेमंद होती है.

Benefits of Okra in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान खाने पीने का ख़ास ध्यान रखा जाता है. मां और बच्चे को सही न्यूट्रिएंट्स मिलते रहें, इसके लिए हेल्दी डाइट लेना ज़रूरी होता है. भिंडी इस हेल्दी डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है. भिंडी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. भिंडी विटामिन सी, बी3, बी9 जैसे विटामिन और पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे मिनरल्स का अच्छा सोर्स है. भिंडी की हाई न्यूट्रिशनल वैल्यू के कारण प्रेग्नेंसी में इसका सेवन लाभकारी होता है. भिंडी की उपयोगिता देखते हुए इसकी सब्ज़ी, सलाद, अचार सब तैयार किया जाता है. इसका सेवन मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ बनाता है. भिंडी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करती है और बच्चे को कंजेनिटल डिसेबिलिटी से भी बचाती है. प्रेग्नेंसी में भिंडी खाने के बेनिफिट्स जान लेते हैं.



प्रेग्नेंसी में भिंडी खाने के फायदे
मॉम जंक्शन डॉट कॉम के मुताबिक भिंडी फाइबर से भरी होती है जो अपच और कब्ज़ जैसी परेशानियों से बचाती है. इनसॉल्यूबल फाइबर पेट का स्वास्थ्य सही रखता है, जिससे बॉडी में न्यूट्रिएंट्स अच्छे से अब्जॉर्ब होते हैं. यह मां और बच्चे को सेहतमंद बनाते हैं. सॉल्यूबल फाइबर का सेवन ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और डायबिटीज़ के उपचार में भी मदद करता है.

जान लीजिए अन्य फायदे
भिंडी फोलेट का अच्छा सोर्स है. ये फोलेट डीएनए और रेड ब्लड सैल्स बनाने में मदद करता है और इसका सेवन बच्चों को विकलांगता जैसे डिफेक्ट्स से भी बचाता है. भिंडी विटामिंस की खान है, इसमें विटामिन ए, बी, सी और इ मौजूद होते हैं. इससे कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं. विटामिन सी आयरन एब्जॉर्ब करके बच्चे की ग्रोथ में मदद करता है. ये विटामिन मां की इम्यूनिटी बढ़ाता है और साथ ही बच्चे की हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर भिंडी मां और बच्चे दोनों की इम्यूनिटी बढ़ाती है. इम्यूनिटी बढ़ना मतलब बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा कम हो जाना. कैरोटीनॉयड, फेनोलिक कंपाउंड्स, विटामिन सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को भी मज़बूत बनाते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info