प्रेगनेंसी में पेट के ऊपरी हिस्से में क्यों दर्द होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 12:16

गर्भावस्‍था के दौरान बढ़ते भ्रूण की वजह से पेट के अंगों की पोजीशन बदलने के कारण पेट के ऊपरी हिस्‍से में दर्द हो सकता है। गैस और अपच की वजह से भी पेट के इस हिस्‍से में दर्द महसूस होता है। वहीं बायोकेमिकल और मानसिक बदलाव भी प्रेग्‍नेंसी के कुछ लक्षणों जैसे कि पेट फूलने, ऐंठन, दर्द और मतली का कारण बनते हैं।


​कोलेस्‍टासिस है वजह

यह प्रेग्‍नेंसी में होने वाली एक आम लीवर समस्‍या है जो लीवर में पित्त के कम रिलीज होने की वजह से होती है। लीवर में पित्त जम जाता है जिससे यह अंग ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है। यह समस्‍या प्रेग्‍नेंसी की दूसरी तिमाही के आखिर और तीसरी तिमाही की शुरुआत में देखी जाती है।

​एक्‍टोपिक प्रेग्‍नेंसी

गर्भाशय के बाहर जैसे कि फैलोपियन ट्यूब पर इंप्‍लांटेशन होने को एक्‍टोपिक प्रेग्‍नेंसी कहा जाता है। इसके लक्षणों में पीरियड्स मिस होना, वैजाइनल ब्‍लीडिंग और पेट के निचले हिस्‍से में दर्द होना शामिल है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info