प्याज का रस और नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:34

बालों में लगाएं प्याज का रस और नारियल तेल, डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

Onion Juice Benefits : बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए नारियल तेल और प्याज का रस लगाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।
Onion Juice for Hair: प्याज का रस बालों के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इससे आप डैंड्रफ और संक्रमण की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। वहीं, नारियल का तेल भी बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ ही नारियल का तेल बालों में लगाने से आपके बालों की चमक बढ़ती है। अगर आप बालों की खूबसूरती को बेहतर करना चाहते हैं तो नियमित रूप से अपने बालों में नारियल का तेल और प्याज को मिक्स करके लगाएं। इससे आपके बालों को भरपूर रूप से पोषण मिलेगा। जिससे बालों की तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में बालों के लिए प्याज का रस और नारियल तेल के फायदे और इस्तेमाल का तरीका बताएंगे।
बालों के लिए प्याज का रस और नारियल तेल के फायदे

बालों के लिए प्याज का रस और नारियल तेल काफी हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार फायदों के बारे में-


डैंड्रफ की समस्या से राहत

डैंड्रफ की परेशानियों को दूर करने के लिए आप प्याज का रस और नारियल का तेल बालों में लगा सकते हैँ। इससे डैंड्रफ की परेशानी को कम किया जा सकता है। प्याज के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो डैंड्रफ की परेशानी को कम करने में मददगार है।
सफेद बालों से छुटकारा

सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप प्याज का रस और नारियल का तेल बालों में लगा सकते हैं। इसमें मौजूद गुण सफेद बालों को रोकने में असरदार हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इससे सफेद बालों को जड़ से काला नहीं किया जा सकता है।
बालों की बढ़ाए ग्रोथ

बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए नारियल का तेल और प्याज के रस का मिश्रण बालों में लगाएं। इससे आपके बालों की ग्रोथ बेहतर की जा सकती है। नारियल का तेल आपके बालों को भरपूर रूप से पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों के स्कैल्प को पोषण मिलता है. इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
गंदगी करे साफ

प्याज का रस और नारियल का तेल बालों में लगाने से बालों में मौजूद गंदगी दूर हो सकती है। यह आपके बालों की गहराई से सफाई करता है, जिससे आपके बालों की ग्रोथ और चमक भी बढ़ सकती है।
बालों की बढ़ाए चमक

नारियल के तेल में प्याज के रस को मिक्स करके लगाने से बालों की चमक अच्छी हो सकती है। इसमें मौजूद गुण बालों की चमक बेहतर कर सकता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो बालों पर भी चमक लाने में प्रभावी है।
कैसे लगाएं प्याज का रस और नारियल का तेल

बालों में प्याज का रस और नारियल का तेल लगाने के लिए 1 चम्मच प्याज का रस लें। इसमें 2 से 3 चम्मच नारियल तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस तेल को अपने बालों के स्कैल्प में लगाकर कुछ मिनटों तक मसाज करें। फिर 30 मिनट से 1 घंटे बाद बालों को अच्छे से धो लें। इससे बालों को काफी लाभ मिलेगा।

प्याज का रस और नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, अगर आपको प्याज से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info