प्याज और सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 14:01

सरसों का तेल और प्याज के रस का मिश्रण इन 5 समस्याओं को करता है दूर -

सरसों का तेल और प्याज का रस के फायदे :-

सरसों का तेल और प्याज के रस का मिश्रण जोड़ों में दर्द, बालों की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके अलावा यह मिश्रण कई अन्य परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

जोड़ों में दर्द से राहत

सरसों का तेल और प्याज के रस का मिश्रण जोड़ों में दर्द की परेशानी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सरसों के तेल को हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आप दर्द से राहत पा सकते हैं। 

पैरों के दर्द से आराम

पैरों के दर्द से आराम पाने के लिए सरसों का तेल और प्याज का रस काफी हेल्दी माना जाता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल करने के लिए रात में सोने से पहले सरसों के तेल को प्याज के रस में मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आप पैरों के दर्द से आराम पा सकते हैं।

बालों की परेशानी करे दूर

बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सरसों का तेल और प्याज के रस का मिश्रण बालों में लगाएं। यह डैंड्रफ, रूखे और बेजान बाल, सफेद बालों की समस्या इत्यादि को दूर कर सकता है। अगर आप बालों से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो सरसों का तेल और प्याज का रस अपने बालों में लगाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा। 

स्किन के लिए हेल्दी

स्किन के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए सरसों का तेल और प्याज के रस का मिश्रण काफी हेल्दी माना जा सकता है। यह स्किन को बेदाग बना सकता है। साथ ही ड्राई स्किन की परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आपकी स्किन पर संक्रमण से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं तो सरसों का तेल और प्याज के रस का मिश्रण लगाएं।

सर्दी-जुकाम करे कम

सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर करने के लिए सरसों का तेल और प्याज का रस हेल्दी हो सकता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल करने के लिए सरसों का तेल और प्याज के रस के मिश्रण को छाती पर लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info