पुरुषों में प्रोस्टेट क्यों बढ़ता है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 11:55

प्रोस्टेट का बढ़ना पुरषों में 50 वर्ष की उम्र में देखा जा सकता है | यह समस्या लगभग 2 में से 1 पुरुष में देखी जा सकती है | प्रोस्टेट ग्लैंड पुरुषों में पाया जाता है। कई कारणों से जब प्रोस्टेट ग्लैंड के भीतर के टिश्यूज बढ़ने लगते हैं तो यह एनलार्ज होकर यूरिन के फ्लो में रुकावट डालता है। इससे यूरिन ट्रैक्ट, ब्लैडर या किडनी में प्रॉब्लम हो सकती है। ज्यादा उम्र के कारण भी अधिकांश पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने की प्रॉब्लम हो सकती है। इस कंडीशन को बिनाइन प्रोस्टेटिक हायपरप्लासिया (BPH) कहा जाता है।

प्रोस्टेट पुरुषों के रिप्रोडक्टिव सिस्टम में एक छोटी और मस्कुलर ग्रंथि होती है। यह आपके यूरेथ्रा के इर्द-गिर्द मौजूद होती है और आपके वीर्य के अधिकतर तरल पदार्थ का निर्माण करती है। जब आपको सेक्शुअल क्लाइमैक्स प्राप्त होता है, तो यही ग्रंथि उस समय फ्लूड और सीमन को पेनिस में आगे की तरफ धकेलती है। लेकिन, कई कारणों की वजह से पुरुषों में मौजूद प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ जाती है, जिसे एनलार्ज्ड प्रोस्टेट (Enlargement of the prostate) या बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (Benign Prostatic Hyperplasia) कहते हैं। इसके कारण शरीर में कुछ लक्षण दिख सकते हैं और समय के साथ यह लक्षण गंभीर होकर शारीरिक समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं।


प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने का मुख्य कारण इसमें मौजूद कोशिकाओं का तेजी से बढ़ना होता है। इस प्रक्रिया में तेजी से बनने वाली सेल्स प्रोस्टेट ग्लैंड को बढ़ा देती हैं और यूरेथ्रा जो कि आपका मूत्रमार्ग होता है, को दबा देती है और पेशाब के निकलने की प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, प्रोस्टेट ग्रंथि में यह बढ़ोतरी प्रोस्टेट कैंसर की तरह नहीं होती और न ही प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ाती है। हालांकि, प्रोस्टेट का बढ़ना काफी कम मामलों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, ब्लैडर स्टोन और ब्लैडर डैमेज, किडनी डैमेज जैसी जटिलताओं का कारण बन सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info