पुरानी खांसी के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 13:14

पुरानी खांसी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना पिएं काली मिर्च की चाय -

काली मिर्च का सेवन करें

विशेषज्ञों की मानें तो काली मिर्च कई रोगों में दवा समान है। खासकर बदलते मौसम में होने वाली सर्दी खासीं के लिए रामबाण औषधि है। इसमें मैंगनीज, तांबा, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, विटामिन-सी, के, बी6 और रिबोफ्लेविन पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए पुरानी खांसी से निजात पाने के लिए काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

शहद का सेवन करें

शहद में नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, और एमिनो एसिड पाए जाते हैं। डॉक्टर मधुमेह के मरीजों को मिठास के लिए शहद खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। शहद के सेवन से गले की खराश में तत्काल आराम मिलता है।

कैसे करें सेवन

इसके लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को अच्छी तरह से उबालें। अब इसमें काली मिर्च स्वादानुसार मिक्स करें। अब पानी को उतारकर इसमें दो चम्मच शहद मिला दें। कुछ पल बाद काली मिर्च को छानकर चाय का आनंद उठाएं। इससे पुरानी खांसी में बहुत जल्द आराम मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info