पानी की कमी के मुख्य कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:09

डिहाइड्रेशन का कारण क्या है?

डिहाइड्रेशन आमतौर पर पर्याप्त तरल पदार्थ या पानी न पीने या शरीर से द्रव बाहर निकलने के कारण होता है। जलवायु, अधिक शारीरिक व्यायाम और आपका आहार के कारण भी डिहाइड्रेशन हो सकता है।

इसके अलावा बीमारी जैसे लगातार उल्टी और दस्त, बुखार से पसीना आना या गर्म जगह पर एक्सरसाइज करने के कारण भी डिहाइड्रेशन हो सकता है।

डिहाइड्रेशन के कारणों
के बारे में और पढ़ें।

डिहाइड्रेशन का खतरा किसे होता है?

डिहाइड्रेशन किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन कुछ विशेष उम्र के लोगों में इसका जोखिम अधिक होता है। इसमें शामिल है:

बच्चे और शिशु - इनके शरीर का वजन कम होता है और कम मात्रा में तरल पदार्थ के बाहर निकलने से शरीर संवेदनशील हो जाता है।
बुजुर्ग- इन्हें अपने शरीर में पानी की कमी के बारे में कम जानकारी होती है। बुजुर्गों को पर्याप्त तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है।
लंबे समय से अस्वस्थ व्यक्ति - मधुमेह
से पीड़ित मरीज या शराब का सेवन
करने वाला व्यक्ति।
एथलीट्स - पसीने के जरिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थ शरीर से बाहर निकल आता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info