पपीता का दाना खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:36

पपीते के बीज खाने ये 5 जादुई फायदे जानकर कभी नहीं फेकेंगे कूड़े में, वजन घटाने में भी है मददगार :-

1. लीवर के लिए लाभकारी 
अगर आपको लीवर संबंधित कोई समस्या है, तो पपीते के बीज का सेवन करें. इससे लीवर मजबूत होगा. साथ ही अन्य बीमारियों से निजात मिलेगी. इसके लिए पपीते के बीज को सुखाकर मिक्सी में पीस लें. इसके बाद नींबू का रस मिलाकर रोजाना इसका सेवन करें. 

2. डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत बनाए
पपीते का बीज डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखने में मददगार होता है. दरअसल, इन बीजों में भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. इसके साथ ही पेट संबंधी अन्य बीमारियों को भी दूर करता है. इसके लिए पपीते के बीज को सुखाकर मिक्सी में पीस लें. इसके बाद इस चूर्ण को रोजाना गुनगुने पानी के साथ सेवन करें. 

3. किडनी के ल‍िए गुणकारी 
पपीते का बीज किडनी को मजबूत बनाता है. इसके साथ ही किडनी में मौजूद स्टोन को बाहर निकालने में मददगार होता है. ऐसे में अगर आपको भी किडनी में स्टोन की समस्या है, तो नियमित रूप से पपीते के बीज को सुखाकर इसका सेवन करें. 

4. ग्लोइंग स्किन में मददगार 
त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए पपीते के बीज बेहद लाभकारी हैं. इन बीजों में एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं. जो आपकी स्किन के ग्लो को बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके साथ ही झुर्रियों को दूर करने में भी सहायक होते हैं. इसके लिए आप इन बीजों को चबाकर खा लें. फिर पानी पी लें. इससे त्वचा पर उम्र से पहले दिखाई देने वाले रिंकल्स और फाइन लाइन्स को बढ़ने से भी रोकने में मदद मिलती है. 

5. वजन घटाए
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो पपीते के बीज रामबाण हैं. इसके लिए रोजाना पपीते के बीज का सेवन करें. बीजों में हाई फाइबर होने की वजह से ये वजन तेजी से कम करने में मददगार होते हैं. इसके लिए आपको 10-15 दिन लगातार आपको एक चम्मच सूखे हुए पपीते के बीज का सेवन करना होगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info