पथरी के ऑपरेशन के बाद क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 15:40

किडनी की पथरी का ऑपरेशन होने के बाद क्या खाना चाहिए? जानें डॉक्टर से

किडनी स्टोन ऑपरेशन होने के बाद आपको अपने खानपान में कुछ खास चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। आपको तैलीय खाद्य पदार्थ, टमाटर और दूध नहीं खाना चाहिए।
किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद आपको अपने आहार का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। आपको खानपान में काफी संयम बरतने की जरूरत होती है। दरअसल किडनी स्टोन की परेशानी के बाद आपको शरीर में सोडियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस के संतुलन पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही ऑक्सलेट वाले खाद्य पदार्थों का भी सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सही मात्रा में पानी भी पीते रहना चाहिए ताकि स्टोन किडनी में टच न हो, इससे आपको अधिक दर्द और परेशानी हो सकती है। किडनी स्टोन की समस्या में आपको बाहर का खाना या बहुत ऑयली खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को और अधिक नुकसान हो सकता है। किडनी स्टोन ऑपरेशन होने के बाद आपको किसी तरह की चीजों को अपने खानपान में शामिल करना चाहिए। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।
किडनी स्टोन में ये चीजें खाएं
1. फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ

किडनी स्टोन ऑपरेशन के बाद आपको अपने आहार में फाइबर युक्त चीजें खानी चाहिए। फाइबर से भरपूर फल और सब्जियां किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह आपके पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप साबुत मूंग, मोटे अनाज, अलसी, बादाम, अनार, सूखा अंजीर, गाजर और दाल जैसी चीजें खा सकते हैं। हालांकि दाल को आप पकाने से पहले थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। इससे काफी लाभ मिल सकता है।


2. विटामिन सी से भरपूर चीजें

विटामिन सी आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाते हैं। दरअसल साइट्रिक एसिड किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया को रोक सकता है। इसके अलावा यह कैल्शियम ऑक्सालेट के क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया को रोक सकता है। ये क्रिस्टल किडनी स्टोन बन जाते हैं। जबकि नींबू, संतरा और अंगूर जैसे फल ऑपरेशन के बाद इसके जोखिम को कम कर सकते हैं।
3. नारियल पानी

पोटैशियम और हाई फाइबर युक्त पदार्थ किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया को रोक सकते हैं। इसमें एंटीलिथोजेनिक गुण होते हैं। अगर आपके शरीर में पोटैशियम की कमी है, तो आप नारियल पानी का सेवन संतुलित मात्रा में कर सकते हैं। इससे काफी लाभ हो सकता है।


4. अनाज और फलियां

अनाज और फलियों में फायटेट नामक के तत्व होते हैं, जो किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन्स, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी मांसपेशियों और हड्डियों के विकास के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।


5. लो ऑक्सालेट फूड्स

हाई ऑक्सलेट वाले फूड्स किडनी स्टोन की समस्या में अधिक हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए आपको लो ऑक्सलेट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ताकि ऑपरेशन के बाद आपको परेशानी न हो।

ध्यान रखें- आपको अपने आहार में टमाटर, अधिक नमक की मात्रा और दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको अधिक ऑयली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही अधिक मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए ताकि यूरिनेशन अच्छे से हो और ऑपरेशन के बाद कोई समस्या न आए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info