पढ़ा हुआ याद रखने के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:42

1. जब भी पढ़ने बैठे, हाथ में रखें पेंसिल :

जब भी पढ़ाई करने बैठें तो हाथ में पेंसिल लेकर ही बैठें। इसका फायदा यह होगा कि कोई खास टर्म या डेफिनेशन दिखने पर आप उसे अंडरलाइन कर सकेंगे। यह ऐसा तरीका है जिससे न केवल आपको जल्दी याद होगा, बल्कि ज्यादा दिनों तक याद भी रहेगा।

2. नोट्स खुद बनाएं
कई बार समय कम होने पर स्टूडेंट्स अपनी कक्षा के साथियों के नोट्स की फोटोकॉपी करवा लेते हैं। यह गलत तरीका है। दूसरों के नोट्स पढ़ने में वक्त भी ज्यादा लगता है और समझ में कम आता है। इसलिए अपने नोट्स खुद बनाने चाहिए। नोट्स बनाने की प्रोसेस से आपको याद रखने में आसानी होगी।

3.ग्रुप स्टडी अच्छा तरीका
अगर आपको या साथियों को एकसाथ बैठकर पढ़ाई करने में दिक्कत नहीं है तो ग्रुप डिस्कशन एक अच्छा तरीका है। ग्रुप डिस्कशन में जब चर्चा करके पढ़ते हैं तो इस दौरान डिस्कस की गई बातें ज्यादा याद रहती हैं।

4. पढ़ाई के दौरान लेते रहें ब्रेक
लगातार स्टडी करने से ब्रेन थक जाता है। लगातार पढ़ने से कई चीजें याद नहीं रह पाती हैं। इसलिए स्टडी के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। इससे एकाग्रता बनी रहेगी और याद रखने की कैपिसिटी भी बढ़ेगी।

5. रिविजन जरूर करें
आप जो भी पढ़ रहे हैं, उसका रिविजन करना नहीं भूलें। रिविजन करने से यह समझ में आ जाता है कि आप जो पढ़ रहे हैं, वह आपको याद भी हो रहा है अथवा नहीं। आप जो भी पढ़े, उसका अगले हफ्ते रिविजन जरूर करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info