नींद की कमी क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 08:52

नींद ना आने के पीछे कई कारण (Sleep deprivation Causes) होते हैं जैसे मानसिक समस्या, तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन, कैफीन का सेवन, रात में एक्सरसाइज करना, बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, शरीर में ऑक्सीजन की कमी, वर्क प्रेशर, पढ़ाई की टेंशन, आसपास का वातावरण आदि। आप कुछ लक्षणों से भी जान सकते हैं कि आपको नींद अच्छी नहीं आ रही है।

नींद की कमी के कारण (Causes of Sleep Deprivation)

नींद की कमी के पीछे निम्न कारण हो सकते हैं-

1 - स्लीप एपनिया

इस समस्या में व्यक्ति को सोते वक्त सांस की समस्या होती है जिसके कारण फेफड़ों तक हवा नहीं पहुंचा पाता है क्योंकि फेफड़े ऑक्सीजन सही से नहीं प्राप्त कर पाते, ऐसे में व्यक्ति की नींद बार-बार खुल जाती है।

2 - तापमान या खर्राटों के कारण

बता दें कि कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति के पास कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती है, जिसके कारण व्यक्ति सो नहीं पाता। जैसे जो व्यक्ति पास में सो रहा है उसके खर्राटे आपको सोने नहीं देते या फिर गर्म या ज्यादा ठंडे तापमान में भी व्यक्ति सही से नहीं सो पाता। इन सब चीजों का प्रभाव भी आपकी नींद पर पड़ता है।

3 - कुछ सामाजिक कारणों के चलते

बता दें कि कई बार ऑफिस विद्यालय या किसी कार्यक्रम के जल्दी होने के कारण व्यक्ति जल्दी उठने या लेट सोने के डर से पूरी नींद नहीं ले पाता। ऐसा करने से नींद की समस्या पैदा हो सकती है।

4 - सोने से पहले शराब का सेवन

कुछ लोग सोने से पहले शराब का सेवन करते हैं, जिसके कारण शरीर में उत्तेजना बढ़ती है। इसके अलावा जो लोग सोने से पहले कैफीन का सेवन करते हैं उनके शरीर में भी उत्तेजना बढ़ जाती है और नींद आने में रुकावट आती है और नींद की कमी की समस्या हो जाती है।

5 - अनिद्रा की समस्या

जो व्यक्ति अनिद्रा का शिकार हो जाता है तब भी व्यक्ति को नींद नहीं आती है। बता दें कि अनिद्रा की समस्या Sleep Deprivation फैमिली से ही संबंधित है।

6 - अन्य बीमारी

व्यक्ति को जुकाम, फ्लू, सर्दी आदि होने के कारण सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है, जिसके कारण भी नींद नहीं आ पाती और व्यक्ति रात भर जगा रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info