नींद में पेशाब आने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:46

कारण

बिस्तर गीला करना या बेड वेटिंग के कारणों को हम इसके प्रकार के आधार पर समझ सकते हैं।

प्राइमरी बेड वेटिंग के कारण (Cause of Primary Bedwetting)

अक्सर लोगों को लगता है कि जो बच्चे बचपन से बड़े होने पर भी सोते समय बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं, उनकी आदत खराब हो सकती है या उन्हें रात में पेशाब लगने पर जागने में आलस आता होगा। लेकिन, नींद में बिस्तर गीला करना बच्चों की कोई शरारती आदत या आलस नहीं समझनी चाहिए, बल्कि निम्न स्थितियों के बारे में विचार करना चाहिए, जिसके कारण हो सकते हैंः

मूत्राशय का छोटा होना

कुछ बच्चों का मूत्राशय बहुत छोटा हो सकता है, जिस कारण वो अधिक समय तक पेशाब की ज्यादा मात्रा पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। ऐसे में तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन करने से मूत्राशय पर दबाव बनने लग सकता है और सोते समय यूरिन पास हो सकता है। हालांकि, इस तरह की स्थिति पर बढ़ती उम्र के साथ कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन इसमें काफी समय लग सकता है।

एंटीडाइयूरेटिक हार्मोन (ADH)

एंटीडाइयूरेटिक हॉर्मोन (एडीएच) हमारे शरीर में पेशाब पर नियंत्रण रखने का कार्य करते हैं। अगर शरीर में किसी कारण से एंटीडाइयूरेटिक हार्मोन की कमी हो जाए, तो बच्चों और वयस्कों में बिस्तर गीला करना या बेड वेटिंग की समस्या अधिक आम हो सकती है।

गहरी नींद

बच्चे और बड़ें अक्सर शारीरिक या मानसिक रूप से अधिक थके होने पर गहरी नींद (Sound sleep) में सो सकते हैं, इसके अलावा, कुछ लोगों को गहरी और अच्छी नींद भी स्वाभाविक रूप से आती है। साथ ही, कुछ तरह के आहार भी गहरी नींद लाने के पीछे जिम्मेदार भी सकते हैं। ऐसे में गहरी नींद आने पर अक्सर मूत्राशय पर पड़ रहे दबाव का अहसास नहीं होता है और जिसकी वजह से वो सोते समय बिस्तर पर ही पेशाब कर सकते हैं।

सेकेंडरी बेड वेटिंग के कारण (Cause of Secondary Bedwetting)

सेकेंडरी बेड वेटिंग के कारण प्राइमरी बेड वेटिंग के कारणों से अलग और गंभीर हो सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण (UTI)
डायबिटीज (मधुमेह)
किडनी से जुड़ी कोई समस्या
स्लीप एप्निया
क्रोनिक कब्ज
पिनवर्म (Pinworm)
बढ़ा हुआ थाइराइड हॉर्मोन
तनाव (Tension)
मूत्र पथ या तंत्रिका तंत्र में संरचनात्मक समस्या

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info