नॉर्मल डिलीवरी के लिए क्या चीज खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 11:51

नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो 9वें महीने में जरूर खाएं ये चीजें -

हल्‍दी
हल्‍दी में दर्द निवारक गुण होते हैं और नौवें महीने में आपको कॉन्‍ट्रैक्‍शन महसूस हो सकते हैं इसलिए अपने खाने में हल्‍दी का इस्‍तेमाल जरूर करें। इस समय पेल्विक हिस्‍से में, कमर में और कूल्‍हों में हो रहे दर्द काे कम करने में हल्‍दी मदद करती है। रात को दूध में हल्‍दी मिलाकर पीना फायदेमंद होगा।

अदरक और लहसुन
नौवें महीने में प्रेगनेंट महिलाओं को अदरक और लहसुन भी खाना चाहिए। अदरक को कूटकर इसकी चाय बना लें या अदरक को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को गुनगुना पिएं।
वहीं रोज सुबह लहसुन की दो कलियां खाली पेट खाने से आप सौ बीमारियों से दूर रहती हैं और इससे सर्विक्‍स खुलने में भी मदद मिलती है। आप खाने में भी लहसुन का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

अजवाइन के लड्डू
अजवाइन गर्म होती है और नॉर्मल डिलीवरी के लिए शरीर को तैयार भी करती है। आप गर्भावस्‍था के दौरान ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी ये लड्डू खा सकती हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है। यह भी पढ़ें : डिलीवरी के बाद जच्‍चा और बच्‍चा दोनों को स्‍वस्‍थ रखते हैं अजवाइन के लड्डू

गुनगुना पानी
प्रेग्‍नेंसी में खूब पानी पीना चाहिए और गुनगुना पानी और भी ज्‍यादा फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियों का तनाव दूर होगा। वहीं, ठंडा पानी या ठंडी चीजें खाने से मांसपेशियां सिकुड़ सकती हैं या प्रसव समय पर होने में दिक्‍क्‍त आ सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आप गर्भावस्‍था में हल्‍की गर्म चीजें ही खाएं।

खजूर
गैस पर दूध को गर्म करने के लिए रखें और उसमें खजूर डाल दें। दूध उबलने पर इसे पी लें। आप चाहें तो गर्म दूध के साथ भी खजूर खा सकती हैं।

दूध के साथ घी
कहते हैं कि नौवें महीने में दूध में घी डालकर पीने से बच्‍चेदानी और गर्भाशय चिकना हो जाता है जिससे नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिलती है। चूंकि, दूध में घी डालकर पीने से वजन तेजी से बढ़ता है और अगर आप पहले से ही ओवरवेट हैं तो घी का सेवन कम करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info