न्यूरोपैथी बीमारी का इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:38

पेरीफेरल न्यूरोपैथी के लक्षणों को समझकर और इससे होने वाली परेशानी को समझकर इलाज किया जाता है।

दवाइयां
दवाइयों से पेरीफेरल न्यूरोपैथी के लक्षणों और इससे होने वाली परेशानी को कम किया जाता है।
दर्द कम करने वाली दवा-बिना डॉक्टर के इजाजत के केमिस्ट से नॉनस्टेरॉयड एंटी-इंफ्लेमेट्री ड्रग्स दी जा सकती है। लेकिन, अगर परेशानी ज्यादा है तो डॉक्टर से संपर्क कर दवा लेनी चाहिए।
एंटी-सीजर्स मेडिकेशन-गेबापेंटीन (Gralise, Neurontin) या प्रेगबालिन (pregabalin) जैसी दवाएं दी जा सकती हैं। इन दवाओं से चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
टॉपिकल ट्रीटमेंट-
पेरीफेरल न्यूरोपैथी के लक्षणों में टॉपिकल ट्रीटमेंट से सुधार हो सकता है। हालांकि इस्तेमाल किए जाने वाले क्रीम से जलन जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।

थेरिपी
उपचार और प्रक्रियाएं पेरीफेरल न्यूरोपैथी के संकेतों और लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती हैं।
ट्रांस्क्युटेनियस इलेक्ट्रिकल नर्व स्टूम्यूलेशन (TENS)- त्वचा पर इलेक्ट्रोड की मदद से हल्का विद्युत प्रवाह (electric current) देते हैं। लगभग एक महीने के लिए रोजाना 30 मिनट के लिए TENS दिया जा सकता है।
प्लाज्मा एक्सचेंज एंड इंट्रावेनस इम्यून ग्लोब्युलिन- इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलती है, जो एंटीबॉडी के रूप में काम करते हैं।
फिजिकल थेरिपी- अगर मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होती है, तो फिजिकल थेरिपी की मदद से पेरीफेरल न्यूरोपैथी को ठीक किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info