नकली गुलाब जल होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:49

क्‍या आपको पता है असली और नकली गुलाब जल के बीच क्‍या फर्क होता है? आप सबको पता है गुलाब जल हमारे ल‍िए क‍ितना फायदेमंद है, इसके एस्‍ट्र‍िंजेंट गुण त्‍वचा को न‍िखारते हैं और त्‍वचा की समस्‍याओं को दूर करते हैं। बाजार में इन द‍िनों नकली गुलाब जल ब‍िक रहे हैं। इससे हमारी स्‍क‍िन खराब होती है। बहुत से लोग गुलाब जल लगाने के बाद जलन की श‍िकायत करते हैं जबक‍ि कंपनी शुद्ध गुलाब जल का लेबल लगाकर एक तरह का कैम‍िकल हमें बेचती है। त्‍वचा ही नहीं बल्‍क‍ि नकली गुलाब जल का इफेक्‍ट आंखों पर भी पड़ता है।

1. असली गुलाब जेली फॉर्म में या च‍िपच‍िपा नहीं होता (Real rose water is only liquid)
बाजार में आज कल कई तरह के गुलाब जल म‍िलते हैं पर आपको ये ध्‍यान रखना है क‍ि असली गुलाब जल की कंस‍िस्‍टेंसी ल‍िक्‍विड होगी। वो च‍िपच‍िपा या जेल फॉर्म में नहीं होगा। कई गुलाब जल जेल बेस्‍ड मॉइश्‍चराइजर के रूप में बाजार में उपलब्‍ध हैं पर गुलाब जल अगर जैल फॉर्म में म‍िल रहा है तो इसका मतलब हो शुद्ध नहीं है।

2. असली गुलाब जल का कोई रंग नहीं होता (Real rose water has no color)
गुलाब जल के नाम से लोगों को लगता है इसका रंग गुलाब की तरह लाल या गुलाबी होगा। जबक‍ि ऐसा नहीं है। सौंदर्य प्रोडक्‍ट्स बनाने वाली कंप‍ न‍ियां भी लोगों की इस मासूम‍ियत का खूब फायेदा उठाती हैं और शुद्ध गुलाब जल के नाम पर गुलाबी रंग का गुलाब जल बेचा जाता है। अगर आपको भी गुलाब जल में कोई रंग नजर आए तो उसे ब‍िल्‍कुल भी न खरीदें क्‍योंक‍ि असली गुलाब जल में कोई रंग नहीं होता। वो एकदम ट्रांसपेरेंट होता है। आपको भी शुद्ध गुलाब जल चाहि‍ए तो कलर वाला रोज़ वॉटर खरीदने से बचें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info