नाक में खुश्की के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:08

सूखी नाक या ड्राई नोज की समस्या दूर करने के उपाय-

यदि आपकी नाक अंदर से सूखी-सूखी सी रहती है, तो आप नारियल तेल को नाक के अंदर लगाएं. इससे नाक के अंदर की त्वचा में नमी बनी रहेगी और ड्राई हुई कोशिकाएं भी स्वस्थ हो जाएंगी. आप नाक में दो बूंद नारियल तेल डालकर ड्राई नोज से पा सकते हैं छुटकारा.

खारा पानी या सलाइन वॉटर भी सूखी नाक की समस्या को ठीक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. नमक का पानी ह्यूमिडिफायर का काम करता है और नाक की परत को हाइड्रेट रखता है. यह नाक के मार्ग में बलगम और जलन को दूर करने में मदद करता है. इसके लिए टेबल सॉल्ट का इस्तेमाल न करें. आधे कप पानी में 1 छोटा चम्मच शुद्ध नमक या समुद्री नमक मिलाएं. नैसल स्प्रे बॉटल से इसे नाक के अंदर डाल सकते हैं. हथेलियों पर इस पानी को रखकर जोर से इनहेल करने की कोशिश करें, ताकि पानी साइनस कैविटीज तक पहुंच सके और फिर 10 सेकेंड बाद इसे बाहर निकाल दें.

विटामिन ई ऑयल से भी ड्राई नोज की समस्या से निजात पा सकते हैं. विटामिन ई ऑयल त्वचा को हाइड्रेट रखता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूखी नाक को ठीक करते हैं. नाक के अंदर विटामिन ई के तेल को एक या दो बूंद डालें. ऐसा दिन में दो बार करें.

इसी तरह ऑलिव ऑयल भी नाक से संबंधित इस समस्या को दूर करने में मदद करता है. नारियल तेल, विटामिन ई ऑयल और ऑलिव ऑयल नैसल पैसेज को नमी प्रदान करते हैं. ड्राईनेस की समस्या को कम करते हैं. खुजली, सूजन से छुटकारा दिलाते हैं. नाक के अंदर कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल को डालकर लेट जाएं. ऐसा दिन भर में दो से तीन बार करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info