नाखून को बड़ा और मजबूत कैसे बनाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 11:30

नाखून को खूबसूरत-मज़बूत बनाने के लिए डाइट में इन चीज़ों को करें शामिल -

प्रोटीन
स्वस्थ और मज़बूत नाखून पाने के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है. दाल और मशरूम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर मछली भी प्रोटीन और सल्फर का एक अच्छा स्त्रोत है. अगर आपके नाखून पतले हैं और बार-बार टूटते हैं, तो आप इसे अपनी डाइट में इन चीज़ों को शामिल कर सकते हैं.

आयरन
शरीर में आयरन का काम कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन प्रदान करने का होता है. जब बॉडी को ठीक तरह से ऑक्सीजन मिलता रहे, तो नाखून भी स्वस्थ और मजबूत होते हैं.अगर आपके अंदर आयरन की कमी है, तो आपके नाखूनों का आकार और रूप प्रभावित हो सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी डाइट में आयरन से भरपूर खाने की चीज़ें शामिल करने की ज़रूरत है. पालक, चुकंदर, टमाटर और काले चने को अपनी डाइट में शामिल कर आप आयरन की ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं.

विटामिन C


कोलेजेन डेवलपमेंट के लिए विटामिन C ज़रूरी होता है. विटामिन C नाखून को मज़बूती प्रदान करता है. इसके लिए आपको अपने रूटीन में खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी और टमाटर को शामिल करना चाहिए. साथ ही हरी पत्तेदार सब्जी, लाल शिमला मिर्च में विटामिन C संतरे की तुलना में अधिक होता है, इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. हर दिन पुरुषों को 90 मिलीग्राम और महिलाओं को 75 मिलीग्राम विटामिन C की आवश्यकता होती है.


ज़िंक
कोशिकाओं के डेवलपमेंट औरडिवीज़न के लिए बॉडी को ज़िंक की ज़रूरत होती है. पुरुषों को हर दिन 11 मिलीग्राम व महिलाओं में 8 मिलीग्राम ज़िंक की ज़रूरत होती है. इसके लिए आपको ज़िंक युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए. मछली, अंडे, सोया, छोले, ब्लैक बींस, बादाम, काजू और बीज में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info