नाखूनों के लिए कौन सा खाना अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 16:17

Healthy Nails Diet: नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स

आइए जानते हैं कि नाखूनों को लंबा करने के लिए आपकी डाइट कैसी हो।

* अगर नाखून लंबे नहीं होते तो आप अपनी डाइट में विटामिन ए की चीजों को शामिल करें। विटामिन ए शरीर की हड्डियों, दांतों और नाखूनों को मजबूत बनाने में असरदार होता है। विटामिन ए के सॉर्स अंगूर, दूध, गाजर, पालक, सेब, अंडे या फिर मछ्ली को आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

* नाखूनों की बढ़ोतरी के लिए विटामिन बी9 बहुत अहम रोल निभाता है। आप अपने आहार में विटामिन बी9 की मात्रा को बढ़ाने के लिए सब्जियां, अंडे, चुकंदर और खट्टे फल शामिल कर सकते है।

* विटामिन सी नाखूनों को मजबूत बनाता है। आप अपनी डाइट में विटामिन सी के सॉर्स जैस ब्लूबेरी, संतरे, नींबू, टमाटर, पत्तेदार साग और स्ट्रॉबेरी को शामिल करें।

* नाखून लंबा करना चाहती हैं तो अंडे के वाइट हिस्से का इस्तेमाल करें। अंडे के वाइट भाग में प्रोटीन मौजूद रहता है जो नाखूनों की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है।

* हेल्दी नाखूनों के लिए अपनी डाइट में केले और एवोकाडो को शामिल करें। विटामिन H का सेवन करें, ये आपके बालों और स्किन के सेल्स को सुरक्षित रखता है। विटामिन एच मटर, गजर, बादाम में पाया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info