नारियल पानी टाइफाइड के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:18

टायफाइड बुखार में आपको ऐसे खाद्य पदार्थों पर ध्यान देना होता है जो आसानी से पच सकते हों। साथ ही शरीर में हाइड्रेशन भी होता रहे। शरीर में सिर्फ नारियल पानी पीने से ही पानी की कमी पूरी नहीं होगी, बल्कि उसके लिए ऐसे अन्य खाद्य पदार्थों को भी शामिल करना जरूरी है जिनसे पानी की कमी पूरी हो सके। ऐसे फल और सब्जियां लेना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा अच्छी हो। हालांकि नारियल पानी में पानी अच्छी मात्रा में मिल जाता है। नारियल पानी में 94 फीसद पानी होता है जिसमें मिनरल और विटामिन्स होते हैं। नारियल पानी में पोटैशियम और सोडियम होता है जो टायफाइड से रिकवर करने में मदद करता है। नारियल पानी में विटामिन सी और मैंग्नशियम होता है जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। नारियल पानी नेचुरल इलैक्ट्रोलाइट ड्रिंक होता जो टायफाइड और डायरिया से बचाव में मदद करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info