नारियल तेल के नुकसान क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 09:28

नारियल तेल की तासीर गर्म होती है, ऐसे में अगर इसे ज्यादा यूज किया गया तो स्किन एलर्जी हो सकती है. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इस तेल का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे पिंपल्स आ जाएंगे.

नारियल तेल के नुकसान :-

1. कोलेस्ट्रॉल के लिए नुकसानदायक :
नारियल के तेल से एलडीएल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल यानि अच्छा कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। यह तेल उन लोगों को परेशान कर सकता है जिनके ब्लड लेवल में पहले से ही उच्च मात्रा में कोलेस्ट्रॉल है। नारियल के तेल में संतृप्त वसा की मात्रा अन्य वसा या तेल की तुलना में अधिक होती है। संतृप्त वसा से खराब कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी होती है।
2. मुंहासों के लिए नुकसानदायक :
नारियल तेल गर्म होता है। हालांकि ये बालों के लिए तो सही है। लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल त्वचा के लिए नुकसाकनदायक हो सकता है। इससे मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है।
3. पेट के लिए नुकसानदायक :
नारियल तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त की समस्या शुरू हो जाती है। नारियल तेल पचाने में अधिक समय लगता है इसलिए पेट में अनेक समस्या उत्पन्न हो सकती है।
4. चेहरा लाल पड़ सकता है :
नारियल तेल गर्म होता है। इसलिए इसे सर्दियों में लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आपको अधिक गर्मी से स्किन एलर्जी की समस्या रहती हैं जो इसका इस्तेमाल करने से बचें। शुद्ध नारियल तेल या अन्य नारियल तेल गर्म होता है, इससे मसाज करने पर चेहर लाल पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
5. एलर्जी कर सकता है:
अगर आपको एलर्जी है तो नारियल तेल आपको परेशानी में डाल सकता है। नारियल का तेल एलर्जी का कारण बनता है। इसकी वजह से मतली, चकत्ते, एक्जिमा, पित्ती और उल्टी की परेशानी हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info