नारियल तेल कब लगाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 11:17

आप रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा सुबह के समय भी नहाने से पहले इसका इस्तेमाल करने से स्किन ताजी और चमकदार बनी रहती है। सूरज की रोशनी के प्रभाव से बचाने के लिए और स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत उपयोगी है।
नारियल का तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नारियल के तेल के फायदे इतनें हैं कि इसका इस्तेमाल खाने से लेकर बालों और स्किन में लगाने के लिए भी किया जाता है। बालों के लिए नारियल का तेल बहुत उपयोगी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी स्किन को बेहतर बनाने और ग्लो बढ़ाने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है? आप अगर चमकदार और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो नारियल के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। स्किन के लिए नारियल के तेल के फायदे (Coconut Oil Benefits in Hindi) अनेकों हैं और इसका इस्तेमाल भी कई तरीके से किया जा सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे और इस्तेमाल के बारे में।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे-
चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण स्किन को बेहतर बनाने और दाग-धब्बे आदि को कम करने का काम करते हैं।

1. सनबर्न से बचाने में उपयोगी
नारियल के तेल का इस्तेमाल आपकी स्किन को सनबर्न से बचाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। स्किन पर नारियल का तेल लगाने से यह सनस्क्रीन की तरह से काम करता है। धूप में बाहर निकलने से पहले नारियल के तेल को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन सनबर्न से बचेगी और धूप की वजह से पड़ने वाले प्रभाव से बचेंगे।

2. स्किन का रूखापन खत्म करने के लिए उपयोगी
स्किन का रूखापन कम करने के लिए नारियल तेल बहुत उपयोगी माना जाता है। स्किन पर इसका इस्तेमाल क्रीम की तरह किया जा सकता है। रोजाना सोने से पहले एक चम्मच नारियल के तेल को चेहरे पर गर्दन पर लगाएं, इसके बाद रात भर इसे लगा रहने दें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी स्किन का रूखापन कम होता है और स्किन चमकदार बनती है। नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड स्किन को बेहतर बनाती है। आप कॉस्मेटिक मॉइश्चराइजर की जगह पर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. स्किन के ग्लो को बढ़ाने में फायदेमंद
नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड दोनों स्किन को चमकदार और बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसके लिए आप रोजाना सोने से पहले एक चम्मच नारियल का तेल लेकर इसे अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद सुबह उठने पर पानी से चेहरे को धुल लें।

4. एक्ने को दूर करने में उपयोगी
चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल एक्ने की समस्या में बहुत उपयोगी होता है। नारियल तेल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन को एक्ने और मुहांसे आदि से मुक्त करने का काम करते हैं। एक्ने की समस्या में आप रोजाना नारियल के तेल को चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो रोजाना शाम को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाएं और इसके बाद सुबह उठकर चेहरे को धो लें। इसके अलावा रोजाना सुबह नहाने से 30 मिनट पहले चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. मेकअप रिमूव करने के लिए उपयोगी
नारियल के तेल का इस्तेमाल चेहरे से मेकअप उतारने के लिए भी कर सकते हैं। मेकअप हटाने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की जगह पर नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना मेकअप करने वाली महिलाओं को नारियल के तेल का इस्तेमाल मेकअप उतारने के लिए जरूर करना चाहिए। कुछ दिनों तक लगातार नारियल तेल का इस्तेमाल कर मेकअप उतारने से आपकी स्किन पर फर्क दिखने लगता है।

6. चेहरे से झुर्रियों को कम करने में उपयोगी
नारियल के तेल में एंटी एजिंग गुण होते हैं जो चेहरे से उम्र के प्रभाव को कम करने में उपयोगी माने जाते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन से विषाक्त पदार्थों को हटाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे से झुर्रियों को कम करने में फायदा मिलता है। इसके लिए आप रोजाना सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info