नवजात के चेहरे पर लाल निशान क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 10:19


क्या शिशु की त्वचा पर हुए चकत्ते, सूजन या स्त्राव को लेकर आप चिंतित हैं? हमारा यह स्लाइडशो देखें और बचपन में होने वाले आम चकत्तों व त्वचा की समस्याओं और उनके उपचारों के बारे में जानें।
रुबेला (जर्मन मीजल्स)
रुबेला का पहला लक्षण सपाट, गुलाबी-लाल निशान, जो पहले शिशु के चेहरे और गर्दन पर होते हैं और फिर शरीर पर अन्य जगह फैलते हैं। यदि आपके शिशु की त्वचा का रंग गहरा है, तो हो सकता है आपको ये निशान आसानी से न दिखाई दें। मगर आपको शिशु की त्वचा रुखी या खुरदरी लग सकती है।

कुछ बच्चे रुबेला होने पर भी पूरी तरह स्वस्थ महसूस करते हैं, मगर कुछ शिशुओं को निम्नांकित लक्षण हो सकते हैं, जैसे कि:

बुखार
बंद नाक या नाक बहना
लाल, सूजी हुई आंखें
खोपड़ी के ठीक नीचे, कान के पीछे और गर्दन के पीछे सूजे हुए लिम्फ नोड्स


यदि आपको लगे कि शिशु को रुबेला है, तो उसे डॉक्टर के पास ले जाएं। यह आमतौर पर बच्चों के लिए खतरनाक नहीं होता और सामान्यत: करीब एक हफ्ते में अपने आम ठीक हो जाता है।

हालांकि, यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है, इसलिए यदि आपके बच्चे को रुबेला हो, तो आपको कुछ एहतियात बरतने होंगे, जैसे कि उसे डेकेयर या प्लेस्कूल न भेजे, ताकि इनफेक्शन फैलने का खतरा कम हो सके।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info