नवजात शिशु के वस्त्र कैसे होने चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 14:03

आइए जानें, बच्चों को किस तरह के कपड़े पहनाने चाहिए...

1. गर्मी के मौसम में बच्चों को ठंडक देने वाले सूती कपड़े पहनाएं और सिंथेटिक कपड़ों को पहनाने से बचें. सिंथेटिक कपड़ों से बच्चों को घमौरियां भी हो सकती हैं.

2. धूप में बाहर निकलते समय छोटे बच्चों को लंबी स्लीव्स के हल्के कपड़े पहनाएं और सिर को ढकने के लिए कैप लगाएं या फिर टॉवल से ढक कर रखें.

3. कपड़े की नैपियां शिशु के लिए ज्यादा आरामदायक हो ती हैं. ये गर्मी और डिस्पोजेबल नैपी से होने वाली रैशेज से भी बचाती हैं. अगर आपको डायपर पहनाना ही पड़े तो फिर बच्चों को ठंडे वातावरण में रखें और तापमान के अनुसार उचित कपड़े पहनाएं.

4. सर्दियों में शिशु के कपड़े गरम, नरम और आरामदेह होने चाहिए साथ ही बच्चे के हाथपैर गरम रखने के लिए उसे दस्ताने और मोजे पहनाने चाहिए.

5. बच्चे को कपड़े हमेशा तापमान के हिसाब से ही पहनाने चाहिए. बच्चे को सीधा ऊनी कपड़ा पहनाने के बजाय पहले एक सूती कपड़ा पहनाना चाहिए.

6. बच्चों के कपड़ों की क्वालिटी का ध्यान रखें और बच्चों के कपड़े धोने के लिए माइल्ड सोप कर इस्तेमाल करें.

7.अगर आप शिशु के साथ कही बाहर जा रहे है, तो शिशु को धूप से बचाने के लिए टोपी या हैट पहनाये, लेकिन याद रहे वो टोपी रिंग वाली होनी चाहिए और बच्चे के सर में फिट आये,

8.अगर आपका बच्चा घर पर है, तो डायपर का इस्तेमाल ना करें। डायपर की जगह सूती नैपी पहनाएं। कपड़े की नैपियां शिशु के लिए ज्यादा आरामदायक होती हैं। ये गर्मी और डायपर से होने वाली रैशेज से बचाती हैं, और इसके साथ ही तीन चार छोटे पतले सूती कपडे के गद्दे भी लाये जिससे बच्चे के द्वारा बार-बार गीला किया जाने पर बदला जा सके। अगर आपको डायपर पहनाना जरुरी है, तो फिर बच्चों के कमरे का तापमान ठंडा रखें

9.शिशु के कपडे लेते समय ध्यान रखे की कपडे सामने से बटन वाले हो, क्योकि ऐसे कपडे पहनने व निकालने में आसान होते है, और शिशु को ज्यादा परेशानी भी नहीं होती है।

10.शिशुओ के लिए हमेशा नर्म व आरामदायक कपड़ो का ही चुनाव करे। कपडे हमेशा सिंपल ही चुनें, फैंसी आइटम लगे हुए कपड़ो का इस्तेमाल ना करें। शिशु को कढ़ाई वाले कपड़े न पहनाएं। यह देखने में तो अच्छे लगते हैं, पर ऐसी चीजे शिशुओ को हानि पहुंचा सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info