नवजात शिशु का वजन बढ़ाने के लिए मां को क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 11:21

अगर आपका बच्चा पर्याप्त मात्रा में स्तनपान करता है, तो इससे उसका वजन बढ़ने में मदद मिलती है। मां का दूध ही बच्चे के लिए सही आहार माना जाता है।
आमतौर पर नवजात बच्चों का वजन लगभग 3.5 किलो होता है जो कि स्वस्थ शिशु के लिए सही वजन माना जाता है। बहुत से बच्चों का वजन बहुत कम भी होता है जो कि पोषक तत्वों का सेवन करने से बढ़ सकता है। अगर आपके शिशु का वजन कम है और लगातार सही तरह से स्तनपान करवाने के बावजूद भी बच्चे का वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो इसके लिए आप कुछ उपाय अपना सकती हैं जो कि शिशु का वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।
आइए जानते हैं कि शिशु का वजन बढ़ाने के लिए स्तनपान कराने वाली माता को क्या खाना चाहिए।

दूध:
दूध में गुड फैट होते हैं साथ ही यह प्रोटीन से भरपूर होता है। इसलिए आपको मलाई वाला फुल फैट दूध पीना चाहिए जो आपके दूध के माध्यम से शिशु के शरीर में पहुंचता है और उसका वजन बढ़ाने में मदद करता है।

घी:
घी में डीएचए होता हो जो कि दिमाग के विकास के लिए अत्यंत जरुरी होता है। घी माता के दूध की गुणवत्ता को बढ़ा देता है। इसलिए स्तनपान करवाने वाली माता को घी का सेवन करना चाहिए। रोटी, दाल, चावल आदि के साथ घी का सेवन करें जिससे स्तनपान के माध्यम से शिशु तक पोषक तत्व पहुंचते हैं और उसका वजन बढ़ जाता है।

केला:
केला वजन बढ़ाने के लिए उपयोगी होता है इसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो माता के दूध के माध्यम से शिशु के शरीर में पहुंच कर वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको दूध के रोजाना 2-3 केले जरुर खाने चाहिए।

नट्स:
नट्स और ड्राई फ्रूट वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें गुड कोलेस्ट्रोल और कैलोरी पर्याप्त मात्रा में होती है जो कि वजन बढ़ाने में मदद करती है। रोजाना भीगे बादाम, अखरोट, खजूर, खुबानी, अंजीर आदि का सेवन करने से इनमें मौजूद पोषक तत्व शिशु के शरीर में पहुंचते हैं और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info