नवजात शिशु पर बेबी क्रीम कब इस्तेमाल करें?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 11:25

शिशु के जन्‍म के बाद उसे सही देखभाल देना बहुत जरूरी होता है। पहली बार मां बनने पर कई महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि नवजात शिशु की नाजुक त्‍वचा की देखभाल कैसे करनी चाहिए। छोटे बच्‍चों की स्किन नहाने के बाद थोड़ी ड्राई हो जाती है और इस समय नहाने और सूखी हवा से कम हुए नैचुरल ऑयल्‍स को पूरा करने के लिए मॉइश्‍चराइजर की जरूरत पड़ती है। इस स्थिति में आप शिशु की स्किन पर बेबी लोशन का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

शिशु को क्‍यों चाहिए बेबी लोशन लगाना
कमरे में सूखी हवा के संपर्क में आने और नहाने के बाद नवजात शिशु की स्किन रूखी हो जाती है जिसे लोशन या मॉइश्‍चराइजर की जरूरत पड़ती है। सप्‍ताह में तीन बार से ज्‍यादा शिशु को नहीं नहलाना चाहिए क्‍योंकि इससे शिशु की स्किन से नैचुरल ऑयल्‍स खत्‍म हो सकते हैं।
शिशु की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है और इस पर जलन और एक्जिमा होने का खतरा रहता है। स्किन को इन परेशानियों से आराम देने के लिए आप बेबी लोशन का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। अपने बेबी के लिए आप

बेबी लोशन लगाने के टिप्‍स:
यदि आप अपने शिशु को बेबी लोशन लगा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखें, जैसे कि :

नहाने से शिशु की स्किन ड्राई हो जाती है इसलिए उसे फ्रेग्‍नेंस फ्री और जेंटल लोशन लगाएं लेकिन पहले हाथों को अच्‍छी तरह से धो लें। दोनों हथेलियों पर थोड़ा-सा लोशन डालें और फिर शिशु की इससे मालिश करें। आप अपने बेबी के लिए The Moms Co. Natural Baby Lotion भी ले सकती हैं। यह स्किन को गहराई से नमी प्रदान करता है।

शिशु की एड़ियों, कोहनी और हाथ जैसे कुछ हिस्से ज्यादा ड्राई रहते हैं इसलिए इन हिस्‍सों पर लोशन जरूर लगाएं। इन पर आप Himalaya Baby Lotion भी लगा सकती हैं। बच्‍चे की स्किन को पोषण देने के लिए इसमें ऑलिव ऑयल और विटामिन ई है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info