नर्वस सिस्टम मजबूत कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:04

नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 7 फूड्स-

1. नट्स और ड्राई फ्रूट्स (Nuts And Dry Fruits)

बादाम, अखरोट, छुहारा, मुनक्का, सूखे अंजीर, काजू, पिस्ता आदि जैसे नट्स और ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट्स, प्रोटीन के साथ ही शरीर के लिए जरूरी कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

2. बीज (Seeds)

ड्राई फ्रूट्स और नट्स की तरह बीजों में भी प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह मस्तिष्क को फ्री रेडिकल्स से लड़ने और नुकसान से बचाने में मदद करता है। कद्दू के बीज ब्रेन के लिए बहुत लाभकारी हैं।

3. अंडे (Eggs)

अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, इसे प्रोटीन के बेस्ट स्रोत में से एक माना जाता है। यह मांसपेशियों और नसों सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाता है। नियमित अंडे का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

ये पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें विटामिन बी, सी, ई जैसे जरूरी विटामिन के साथ ही कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जो नर्वस सिस्टम के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है।

5. ब्रोकली (Broccoli)

ब्रोकली में विटामिन K प्रचुर मात्रा में होता है। साथ यह प्रोटीन और डाइट्री फाइबर से भी भरपूर होती है। यह ब्रेन पावर को बढ़ाने के साथ ही संज्ञानात्मक कौशल कौशल को बेहतर बनाने में मदद करती है। ब्रोकली में मौजूद ग्लूकोसिनोलेट्स एसिटाइलकोलाइन न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। आपके दिमाग को तेज करने और याददाश्त बेहतर करने में भी सहायक है।

6. मछली (Fish)

मछली में ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड और भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। फैटी एसिड आपकी नसों के आसपास एक पर बनाते हैं, जो उन्हें नुकसान से बचाती हैं। इसलिए सैल्मन, सार्डिन, टूना और मैकेरल जैसी मछलियों को डाइट में शामिल करें।

7. केला (Banana)

बादाम की तरह केले को भी ब्रेन फूड कहा जाता है। अमीनो एसिड, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर केला ब्रेन फंक्शन को बेहतर या सुधार करने में मदद करता है। विटामिन बी 6, और मैग्नीशियम, पोटेशियम से भरपूर होने के चलते यह नसों को डैमेज से बचाने मं भी लाभकारी है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info