नमक का पानी पीना क्यों बुरा है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 14:53

नमक के पानी के नुकसान – Salt Water Side Effects in Hindi

जिस तरह नमक पानी पीने के फायदे होते हैं, उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ये नुकसान कुछ इस प्रकार से दिखाई दे सकते हैं। दरअसल, नमक पानी पीने के नुकसान पानी में नमक की 200 mg/L से अधिक मात्रा होने पर नजर आ सकते हैं (13)। क्योंकि, नमक पानी को तभी शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। चलिए, आगे पढ़ते हैं नमक पानी पीने के नुकसान

अधिक नमक युक्त पानी पीने से उच्च रक्तचाप का जोखिम बढ़ सकता है।
प्रेगनेंसी में नमक पानी पीने से उच्च रक्तचाप से जुड़ा जोखिम प्रीक्लेम्पसिया हो सकता है।
अगर इसे शिशु को अधिक मात्रा में दिया जाए, तो इससे उनकी मृत्यु हो सकती है।
इससे हैजा और दस्त जैसी समस्या भी हो सकती है।
नमक पानी के सेवन से प्रोटीन डाइजेशन में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
नमक पानी ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की समस्या को उत्पन्न कर सकता है।
इसके अधिक मात्रा में सेवन करने पर किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।
शरीर से पेशाब के जरिए कैल्शियम की मात्रा को बाहर निकालना।

नमक पानी पीने के लाभ क्या हो सकते हैं, यह तो आप समझ ही गए होंगे। बस ध्यान दें कि इसकी अधिकता होने से नमक पानी पीने के नुकसान होने का भी जोखिम बना रहता है। बस तो लेख में नमक पानी पीने के नुकसान और नमक पानी पीने के लाभ दोनों अच्छे से पढ़ने के बाद ही इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। साथ ही नमक पानी को किसी भी चिकित्सकीय स्थिति का उपचार न समझें। यह महज छोटी-मोटी परेशानी से बचाव करने और उनके लक्षण कम करने में ही कारगार साबित हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info