दूसरी गर्भावस्था के लक्षण क्या होंगे?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 12:31


​पेट जल्‍दी बाहर निकलना

पहली गर्भावस्‍था की तुलना में पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। पहली डिलीवरी के दौरान इनमें पहले ही खिंचाव आ चुका होता है। दूसरी प्रेग्‍नेंसी में पेट की मांसपेशियां कम प्रतिरोधी होती हैं और शिशु के बढ़ने के साथ पेट जल्‍दी बाहर आ जाता है।

​स्‍तनों में बदलाव

गर्भावस्‍था के दौरान ब्रेस्‍ट में बदलाव आना सामान्‍य बात है लेकिन दूसरी गर्भावस्‍था में ब्रेस्‍ट को छूने पर ज्‍यादा दर्द होता है या यूं कह लीजिए कि ज्‍यादा नाजुक हो जाती हैं। स्‍तनपान के दौरान ये ज्‍यादा संवेदनशील हो जाती हैं और निप्‍पल में भी ज्‍यादा दर्द हो सकता है। निप्‍पल के आसपास का हिस्‍सा यानी एरोला का रंग और गहरा होने लगता है।
​
​भ्रूण का हिलना

पहली बार मां बनने पर आपको पता होगा कि शिशु कब किक या मूव करना शुरू करता है और इसका क्‍या एहसास होता है। वहीं,दूसरी गर्भावस्‍था में शिशु जल्‍दी किक और मूव कर सकता है।
​संकुचन महसूस होना

पहली बार की तुलना में सेकंड प्रेग्‍नेंसी में आपको संकुचन जल्‍दी महसूस हो सकता है। ये संकुचन इस बात का संकेत है कि शरीर खुद को डिलीवरी के लिए तैयार कर रहा है। आपको डिलीवरी के बाद भी संकुचन महसूस हो सकता है।

​डिलीवरी टाइम कम होना

चूंकि, आपका शरीर पहले भी डिलीवरी की प्रक्रिया से गुजर चुका होता है इसलिए दूसरी बार में सर्विक्‍स को चौड़ा होने में कम समय लगता है। पहली डिलीवरी में दर्द लगभग आठ घंटे तक रहता है जबकि दूसरी प्रेग्‍नेंसी में पांच घंटे तक दर्द रहता है।


प्रेगनेंसी में थकान

जो महिलाएं दूसरी बार प्रेगनेंट हुई हैं, हो सकता है कि उन्‍हें इस बार ज्‍यादा थकान महसूस होती हो। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्‍योंकि इस समय आपका शरीर प्रेग्‍नेंसी के साथ अपने पहले बच्‍चे की जरूरतों को भी पूरा करने की कोशिश में लगा हाेता है।
​
​यूट्राइन मसल्‍स कमजोर होना

गर्भाशय की मांसपेशियां अपनी मजबूती खो सकती हैं और हो सकता है कि अब वो पहली प्रेग्‍नेंसी की तरह न हों। ये भी संभव है कि यूट्राइन मसल्‍स शिशु को पहली गर्भावस्‍था की तरह सपोर्ट न करें और शिशु पेट के निचले हिस्‍से में आ जाए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info