दूध और पिस्ता खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 11:13

दूध में पिस्ता उबालकर पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे :-

हड्डियां होती है मजबूत

दूध में पिस्ता उबालकर पीना हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

दूध में पिस्ता उबालकर पीना आंखों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। क्योंकि इस मिश्रण में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों की रोशनी लंबे समय तक सही रहती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

दूध में पिस्ता उबालकर सेवन करना हार्ट (Heart) के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इस मिश्रण में खास एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दूध में पिस्ता उबालकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि पिस्ता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर दूध में पिस्ता उबालकर पीना लाभकारी होता है। क्योंकि इस मिश्रण में पोटेशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

दूध में पिस्ता उबालकर पीना मांसपेशियों (Muscles) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध और पिस्ता में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से मांसपेशियों में दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info