दूध बढ़ाने के कैप्सूल?HealthPlanet

Posted on Tue 17th Mar 2020 : 19:52

दूध बढ़ाने के कैप्सूल और उपाय – Dudh Badhane Ke Capsule
1077

दूध बढ़ाने के कैप्सूल – आज के समय में कई महिलाओं को प्रसव के बाद स्तनों से दूध न निकलने की समस्या होती है और इसका प्रत्यक्ष प्रभाव उनकी संतान पर पड़ता है. मां के शरीर में दूध का न बनना, हारमोन्स की कमी को दर्शाता है. इसके साथ ही सही पोषक तत्व न लेने, कोई बीमारी होने या गर्भनिरोधक गोलियों के लम्बे समय तक सेवन से भी स्तन में दूध न निकलने की समस्या होती है.

चूँकि बेबी के लिए माँ का दूध सर्वोपरि होता है. ऐसे में माँ के स्तन में दूध का भरपूर मात्रा में बनना जरुरी होता है. अगर स्तन से दूध न निकल रहा हो तो दूध बढ़ाने के कैप्सूल के साथ इसके उपाय भी हैं. आज के इस पोस्ट में आप लोगों को दूध बढ़ाने के कैप्सूल और उपाय के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं…
दूध बढ़ाने के कैप्सूल

जिन महिलाओं के स्तनों से दूध न निकल रहा हो उसके लिए दूध बढ़ाने के कैप्सूल और सिरप भी उपलब्ध होते हैं. ये कैप्सूल आप एक चिकित्सक के कंसल्ट करके ली जा सकती है. मार्किट में कई सारे और कैप्सूल और दवा है जो दूध बढ़ाने में मदद करते हैं.
दूध बढ़ाने के उपाय

कैप्सूल के साथ आप दूध बढ़ाने के उपाय आजमा सकते हैं जो बहुत ही आसान होते हैं. स्तन में दूध का न बनना कई बार सही पोषण की वजह से भी बाधित हो जाती है. स्तन में दूध बढ़ाने के लिए आप मेथी के बिज का सेवन कर सकते हैं. इन बीजों में गैलेक्टागॉग नामक दवा होती है, जो माँ के दूध को बढ़ाने में प्रबल रूप से मददगार होती है. इसके साथ ही आप प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दाल आदि का भी सेवन कर सकते हैं. ये दूध बढ़ाने में मदद करता है.

solved 5
wordpress 6 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info