दूध पीकर तुरंत सोने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 14:36

क्या रात में गर्म दूध पीकर सोने से आती है अच्छी नींद, जानिए यहां

रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना काफी फायदेमंद है.
Milk Before Bad Benefits: अक्सर घर के बड़े बुजुर्गों को कहते हुए आपने सुना होगा कि रोज दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद है. हां बेशक, ये सही भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध न सिर्फ आपकी सेहत को बनाता है, हड्डियों को मजबूत करता है, बल्कि आपकी थकान को दूर कर गहरी और अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है. दूध में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है, साथ ही लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती और पेट भरा रहता है. अगर आपको रात में भूख लगती है, तो दूध इसको शांत करने का एक अच्छा तरीका है.

गर्म दूध पीने से आती है अच्छी नींद
रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना काफी फायदेमंद है. दूध में पाई जाने वाली कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा फैट बर्निंग प्रोसेस में तेजी लाती है और फैट को कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है. इतना ही नहीं दूध में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिलाता है. जब मन शांत होगा तो नींद भी अच्छी आएगी. दूध में ट्रीप्‍टोफन नामक अमीनो एसिड की मौजूदगी से नींद के हार्मोन स्‍तर को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो दिमाग को शांत कर नींद लाने में मदद करता है. रात के वक्त सोने से एक घंटा पहले दूध पीएं और अच्छी नींद पाएं.

ज्यादा चाय पीने के साइड इफेक्ट जान लें
गर्म दूध के फायदे
दूध पेप्टाइड्स का मिश्रण, जिसे कैसिइन ट्राइप्टिक हाइड्रोलाइज़ेट (सीटीएच) कहा जाता है. तनाव को दूर करने के लिए जाना जाता है और अच्छी नींद को बढ़ावा देता है. सिर्फ इतना ही नहीं, अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में एक रिपोर्ट ने सीटीएच में कुछ विशिष्ट पेप्टाइड्स की पहचान की है, जिसका आने वाले समय में नींद के प्राकृतिक उपचार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info