दुबलापन दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:58

Weight Gain: दुबले-पतलेपन से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये प्राकृतिक खाद्य पदार्थ

Weight gain Food: घटते वजन और दुबलेपन से परेशान हैं तो आप अपने खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें. आयुर्वेद में इन्हें वजन बढ़ाने वाले सुपर फूड माना जाता है. इनके सेवन से आपका शरीर तंदरुस्त बनेगा.

Weight Gain Food: आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, लेकिन ऐसे भी बहुत सारे लोग हैं जो अपने दुबले और पतले शरीर से परेशान हैं. जरूरत से ज्यादा पतला होना अस्वस्थ होने का संकेत है. पतले लोग दूसरों की तुलना में जल्दी रोगग्रस्त हो जाते हैं. कई लोगों को अपने दुबलेपन की वजह से अनेक तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. कपड़े अच्छे नहीं लगते, जल्दी बीमार होने लगते हैं और पर्सनेलिटी भी अच्छी नहीं लगती है. ऐसे में शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है. ऐसे में दुबले-पतले लोग मोटा होने और वजन बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय करते रहते हैं, हालांकि कई बार महीनों की मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है. हम आपको वजन बढ़ाना या मोटा होने के लिए कई ऐसे कारगर घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनसे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा. जानते हैं आयुर्वेद में वजन बढ़ाने के लिए कौन सी चीजें कारगर बतायी गई हैं.


वजन बढ़ाने के लिए घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय

1- केला (Banana)- वजन बढ़ाने के लिए आप खाने में केले का इस्तेमाल करें. मोटे होने के लिए आपको दिन में कम से कम 3-4 केले खाने चाहिए. केला पौष्टिक तत्वों से भरपूर है. आप वजन बढ़ाने के लिए दूध या 1 दही के साथ केला खा सकते हैं. इससे तेजी से वजन बढ़ता है.

2- दूध और शहद (Milk and Honey)- वजन बढ़ाने के लिए आप रोज दूध के साथ शहद पीएं. इसे मोटा होने की दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आप नाश्ते में और रात में सोने से पहले शहद वाला दूध पी सकते हैं. इससे आपका पाचन अच्छा होगा और वजन भी बढ़ेगा.




3- बादाम, खजूर और अंजीर (Almond Dates and Figs)- वजन बढ़ाने के लिए 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर को आप दूध में डालकर उबाल लें. आप इस दूध को रोज पीएं. इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी. रात में सोने से पहले इस दूध को पीने से शरीर और पाचनतंत्र मजबूत होगा.

4- बीन्स (Beans)- बीन्स पोष्टिक तत्वों से भरपूर होती है. वजन बढ़ाने के लिए आप डाइट में बीन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. सब्जी को आप सब्जी या सलाद के रुप में भी खा सकते हैं. बीन्स से वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी.

5- दूध और ओट्स (Milk and Oats)- वजन बढ़ाने के लिए आप दूध-दलिया या दूध ओट्स भी खा सकते हैं. इसके लिए आप फुल फैट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे वजन में वृद्धि होगी और शरीर स्वस्थ रहेगा.




6- सेब और गाजर (Apple and Carrot)- मोटा होने के लिए आप सेब और गाजर का सेवन करें. आप बराबर मात्रा में सेब और गाजर को कद्दूकस कर लें. अब इसे लंच के बाद खाएं. इससे कुछ हफ्तों में ही आपका वजन बढ़ने लगेगा.

7- किशमिश (Raisins)- वजन बढ़ाने के लिए आप किशमिश भी खा सकते हैं. आप करीब 10 ग्राम किशमिश को थोड़ी देर दूध में भिगो दें. अब रात में सोने से पहले दूध को उबाल लें और पी लें. दूध के साथ किशमिश को भी खा लें. इससे शरीर पुष्ट बनेगा और वजन भी तेजी से बढ़ेगा.

8- जौ (Barley)- जौ आपका वजन बढ़ाने में मदद करता है. आप जौ को भीगोकर कूट लें जिससे छिलका उतर जाए. अब जौ की अच्छे गाढ़े दूध में खीर बना लें. इसमें मेवा डालकर सुबह नाश्ते में करीब 2-3 महीने तक खाएं. आपका वजन बढ़ने लगेगा. इससे दुबले शरीर में ताकत भी आएगी और आप बीमारियों से दूर रहेंगे.

9- सोयाबीन (Soybean)- आप नाश्ते में सोयाबीन और अंकुरित अनाज का सेवन भी कर सकते हैं. इनमें भरपूर प्रोटीन होता है, जिससे शरीर मजबूत बनाता है और वजन भी बढ़ता है. मोटा होने की दवा के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है.


10- पीनट बटर (Peanut Butter)- वजन बढ़ाने आप पीनट बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जिम ट्रेनर अक्सर पीनट बटर के इस्तेमाल की सलाह देते हैं. पीनट बटर कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर है. इसे खाने से वजन बढ़ता है. आप नाश्ते में ब्रेड या टोस्ट के साथ इसे खा सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info