दिमाग की नसों में सूजन आने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 13:06

दिमाग की नसों में सूजन होने पर दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

Swollen Veins in Brain Symptoms: दिमाग की नसों में सूजन एक गंभीर समस्या है और इसकी वजह से मरीज को कई परेशानियां हो सकती हैं। आमतौर पर दिमाग में होने वाली सूजन भी इसका कारण बनती है। दिमाग में सूजन को सेरेब्रल एडिमा (Cerebral Edema) कहते हैं। यह समस्या दिमाग की नसों पर जोर, इंजरी, असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण भी हो सकती है। बहुत ज्यादा स्मोकिंग करने और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित लोगों में भी दिमाग की नसों में सूजन की समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या को नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता है। सही समय पर इलाज न मिलने से ये नसें फट सकती हैं और इसकी वजह से मरीज की जान भी जा सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं दिमाग की नसों में सूजन के लक्षण और बचाव के उपाय।
दिमाग की नसों में सूजन के लक्षण

दिमाग की नसों में सूजन कई तरह की होती है और इसके लक्षण भी अलग-अलग व्यक्ति में अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं। दिमाग की नसों में सूजन होने पर दिखने वाले लक्षणों को सही समय पर पहचानकर एक्सपर्ट डॉक्टर से इलाज लेना बहुत जरूरी होता है। सही समय पर इलाज न मिलने से मरीज को कई परेशानियां हो सकती हैं। clevelandclinic के मुताबिक दिमाग की नसों में सूजन होने पर मरीज को गंभीर सिरदर्द, स्ट्रोक, उल्टी और मतली जैसी समस्याएं होती हैं। दिमाग की नसों में सूजन होने पर दिखने वाले कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

सिर में गंभीर दर्द
उल्टी और मतली की समस्या
बार-बार बेहोश होना
स्ट्रोक या दौरे पड़ना
ब्लीडिंग
सिर में सूजन का दिखना
ब्रेन हैमरेज की समस्या

दिमाग की नसों में सूजन के कारण-

दिमाग की नसों में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं। असंतुलित खानपान, खराब जीवनशैली, पुरानी बीमारी, इंजरी और बहुत ज्यादा स्मोकिंग या शराब का सेवन करने वाले लोगों में दिमाग की नसों में सूजन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसके अलावा जिन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है या हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं, उन्हें भी दिमाग की नसों में सूजन का खतरा ज्यादा रहता है। दिमाग की नसों में सूजन के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

सिर में गंभीर इंजरी
वायरस या बैक्टीरियल इन्फेक्शन
नसों में ब्लॉकेज
ब्रेन ट्यूमर
सेरेब्रल एडिमा
बहुत ज्यादा स्मोकिंग और शराब का सेवन
ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या

दिमाग की नसों में सूजन के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर मरीज की जांच के बाद इलाज करते हैं। जांच में मरीज की स्थिति और समस्या की गंभीरता का पता लगाने के बाद इलाज दिया जाता है। जिन लोगों में यह समस्या गंभीर स्थिति में होती है, उनका सर्जरी के माध्यम से भी इलाज किया जाता है। इसके अलावा दिमाग की नसों में सूजन की समस्या से बचने के हेल्दी और संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से योग और व्यायाम करने से आप इस समस्या की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके अलावा स्मोकिंग और शराब के सेवन से दूरी बनाना भी इस समस्या के लिए बहुत फायदेमंद है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info