दिमाग को ठीक कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:35

अगर छोटी-छोटी बातों को भी भूल जाते हैं आप, तो ये टिप्स तेज कर देंगे याददाश्त -

1. हफ्ते में 150 मिनट करें एक्सरसाइज
फिजिकल एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है. जिस वजह से दिमाग को पर्याप्त खून और पोषण प्राप्त होता है. यह प्रक्रिया दिमाग को तेजी से और पूर्ण रूप से काम करने में मदद करती है. याददाश्त को तेज बनाने के लिए आपको हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मीडियम वर्कआउट या फिर 75 मिनट हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना चाहिए.

2. मानसिक व्यायाम करें
शरीर की तरह दिमाग का भी व्यायाम होता है, जो दिमाग को मजबूत बनाता है. आप ऑनलाइन कई तरह के मेंटल गेम खेल सकते हैं, जो आपकी कमजोर याददाश्त की समस्या को ठीक कर देंगे. आप सुडोकू खेल सकते हैं या फिर rubik cube से एंजॉय कर सकते हैं.

3. पर्याप्त नींद लें
पर्याप्त नींद लेने से दिमाग की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं. जिससे वह पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाता है. इसलिए आप रोजाना 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें. यह याददाश्त बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है.

4. स्वस्थ आहार लें
हेल्दी डाइट शरीर के साथ दिमाग के लिए भी बहुत जरूरी है. आप रोजाना ताजे फल, हरी सब्जियां, मछली, बीन्स व प्रोटीन वाले फूड्स का सेवन करें. वहीं, आपको शराब व धूम्रपान से दूर रहना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info