दिन में सोने से क्या नुकसान है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:57

सर्दियों में दिन में सोने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- कब्ज, गैस, अपच आदि हो सकती हैं। इसके अलावा मोटापे और डायबिटीज का भी खतरा होता है। आयुर्वेद में भी दिन में न सोने की हिदायत दी गई है, खासकर ठंड में। इस समय दिन में सोने से कफ और पित्त का संतुलन बिगड़ जाता है।

दिन में सोने के नुकसान – Side Effects of Sleeping in Day Time in Hindi

हर चीज के फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं। इसी प्रकार अगर दिन में ज्यादा देर तक सोया जाए, तो दोपहर में सोने के फायदे की जगह दिन में सोने के नुकसान हो सकते हैं।

दिन में सोने के नुकसान में व्यक्ति को हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है।
नियमित रूप से ऐसा करने वाला अवसाद का शिकार हो सकता है।
ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या यानी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ सकती है।
दिल से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
दिन में सोने के नुकसान में मोटापे और कब्ज जैसी समस्याएं भी शामिल है।
इंसोमनिया से पीड़ित व्यक्ति के दोपहर में सोने से उसकी समस्या और गंभीर हो सकती है।
दिन में मधुमेह का जोखिम बढ़ सकता है।
दिन में सोने के नुकसान में रात में नींद न आने की समस्या भी हो सकती है।
दिन में ज्यादा सोने से याददाश्त कमजोर हो सकती है।
झपकी से जागने के बाद घबराहट महसूस हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info