दांतों में दर्द होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 09:17

दांत दर्द के कारण

दर्द कोई भी हो, कष्टदायी हो सकता है, लेकिन जब बात हो दांत दर्द की, तो यह किसी मुश्किल से कम नहीं है। कुछ खाते वक्त अगर अचानक दांत का दर्द होने लगे, तो खाने का मजा खराब हो सकता है। इसके अलावा, दांतों में होने वाली झनझनाहट वाकई में तकलीफदायक भी हो सकती है। कई बार लोग दांत दर्द की दवा का सेवन कर लेते हैं, लेकिन कभी-कभी दांत दर्द ऐसे वक्त पर होता है, जब डॉक्टर का विकल्प भी मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में स्टाइलक्रेज के इस लेख से हम दांत दर्द का घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। कई लोग दांत में दर्द की दवा लेना नहीं चाहते हैं, ऐसे में इस लेख में बताए गए दांत दर्द के घरेलू उपाय लाभकारी हो सकते हैं। तो बिना देर करते हुए, लेख में पढ़ें दांत दर्द के घरेलू उपाय।
दांत दर्द के कारण

दांत दर्द के कारण कई हो सकते हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं (1) (2)।

दांतों की सड़न।
दांतों की चोट।
टूटे हुए दांत।
मुंह का अल्सर।
ढीली फिलिंग।
मसूड़ों में सूजन।
दांत के अंदर सूजन।
बैक्टीरिया की वजह से दांतों में सड़न या संक्रमण।
कान में दर्द।
जबड़े या मुंह में चोट लगना।
हार्ट अटैक।
अकल दाढ़ भी एक कारण हो सकता है (3)।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info