दाल चावल खाने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:06

रोज रात में दाल चावल खाने से सेहत को मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Dal Chawal: दाल चावल खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। पोषक तत्वों से यह भरपूर होने के साथ ही यह कई समस्याओं को भी दूर रखता है।

Benefits Of Dal Chawal In Hindi: दाल चावल हम सभी के दैनिक भोजन का एक अहम हिस्सा हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, दाल चावल का सेवन ज्यादातर राज्यों के मुख्य भोजन का हिस्सा है। दाल चावल एक बहुत ही हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दाल और चावल का कॉम्बिनेशन एंटीऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए,डी,ई बी1, मेथियोनीन, रेजिस्टेंस स्टार्च के साथ ही कई अन्य जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। अरहर या तूर दाल में तो विटामिन सी, डी और के भी मौजूद होते हैं। साथ ही यह कॉम्बिनेशन शरीर के लिए जरूरी सभी 9 जरूरी एमिनो एसिड से भरपूर होता है।

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो दाल चावल का सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और यहां तक कि मूड को अच्छा करने में भी मदद मिलती है। यही कारण है कि ज्यादातर फिटनेस फ्रीक्स के यह पसंदीदा भोजनों में से एक है। अगर आप रोजाना दाल चावल खाते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे, खासकर अगर आप रात के खाने में चावलों का सेवन करते हैं। इस लेख में हम आपको दाल चावल खाने के 5 फायदे (daal chawal khane ke fayde) बता रहे हैं।

दाल चावल खाने के फायदे- Benefits Of Dal Chawal
1. पचने में होते हैं आसान

रात में हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस समय पाचन अग्नि कमजोर होती है और भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है। दाल-चावल हल्का भोजन है, यह पचने में आसान होता है और आपको इसके लाभ आसानी से मिल जाते हैं।
2. नींद आती है अच्छी

आसानी से पचने के साथ ही, यह आपको रात में एक अच्छी नींद लेने में भी मदद करते हैं। यह आपको जल्दी सोने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करते हैं।


3. वजन प्रबंधन है मददगार

प्रोटीन और फाइबर जैसी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर हल्का भोजन आपके पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। जिससे आपको रात में अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग नहीं होती है और आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन कम करते हैं। पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी यह कॉम्बिनेशन बहुत मददगार है। जिससे अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में भी मदद मिलती है।
4. पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं

अगर आप रात के खाने में दाल चावल खाते हैं, तो यह आपको पेट संबंधी समस्याओं से भी बचाता है। यह आसानी से पच जाता है, पाचन में सुधार करता है। इससे सुबह मलत्याग में दिक्कत नहीं होती है, कब्ज, अपच, पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।
5. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है

प्रोटीन, कैल्शियम और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह कॉम्बिनेशन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। साथ ही यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।

दाल चावल खाने के अन्य फायदे- daal chawal khane ke fayde

यह कॉम्बिनेशन पाचन बेहतर बनाने के साथ ही भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सुधार करता है।
यह एक नेचुरल प्रोबायोटिक है, जिससे यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पेट संबंधी समस्याओं से बचाता है।

आप दिन में किसी भी समय दाल चावल का सेवन कर सकते हैं, लेकिन आपको अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से बचना चाहिए। चावल की तुलना में चावल अधिक खाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info