दही खाने से क्या बीमारी होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 17:16

दही खाने के फायदे और नुकसान-Dahi Khane Ke Fayde Aur Nuksan

अच्छे काम को करने के पहले दही (Curd) खाना काफी शुभ माना जाता है। दही के इस्तेमाल से कई चीजें भी बनती हैं, जो खाने या पीने में काफी स्वादिष्ट लगती है। जैसे दही का रायता, छाछ, कई लोग दही के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दही का रोजाना सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही दही का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड, फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन दही खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं होते हैं, बल्कि दही खाने के कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए दही खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
दही खाने के फायदे और नुकसान (Dahi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

दही खाने के फायदे

पाचन तंत्र होता है मजबूत

दही का सेवन पेट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में लैक्टोज होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है।

वजन होता है कम

दही का सेवन मोटापा (Obesity) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि दही में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने में लाभदायक साबित होते हैं। इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना हो, उनके लिए दही सबसे सही विकल्प होता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

दही का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

दही का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक कटोरी दही खाने से शरीर में बढ़ा खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने लगता है। साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है। लेकिन जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हो, उनको अधिक मात्रा में दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

दही का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना दही खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

दही का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि दही एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए।

दही खाने के नुकसान

अस्थमा (Asthma) के मरीजों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।
अगर किसी को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत हो, तो उसे रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम और बढ़ सकता है।
जिन लोगों को वजन (Weight) कम करना हो, उनको दही में चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे वजन घटने की बजाए बढ़ने लगता है।
जिन लोगों अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत है, उनको दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info