दस्त के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 13:11

ओफ्लाजेट प्लस टैबलेट
ओफ्लाजेट प्लस टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल डायरिया (दस्त) और पेचिश के इलाज के लिए किया जाता है. यह डायरिया (दस्त) के लक्षणों जैसे पेट में दर्द , ऐंठन तथा पतले दस्त लगना आदि से राहत देता है. यह डायरिया (दस्त)-सूक्ष्मजीवों को मारता है और अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है.

ओफ्लाजेट प्लस टैबलेट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि तक इस दवा का सेवन जारी रखें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. अपनी हेल्थकेयर टीम को अन्य सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं क्योंकि वह दवाएं इस दवा को प्रभावित या इससे प्रभावित हो सकती हैं.

सबसे सामान्य साइड इफेक्ट सिर दर्द, मिचली आना , उल्टी, पेट में दर्द , पेट फूलना , भूख में कमी, और स्किन रैश हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से चक्कर आ सकते हैं, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे आपको अधिक चक्कर आ सकते हैं. लाइफस्टाइल में परिवर्तन जैसे अधिक फाइबर युक्त डाइट, अधिक फ्लूइड का लेना और नियमित व्यायाम से बेहतर परिणाम पाने में आपको मदद मिल सकती है.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रहें हैं या स्तनपान करा रहें हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. अगर आपको लिवर का कोई रोग है तो भी आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए ताकि आपके डॉक्टर आपके लिए उपयुक्त खुराक लिख सकें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info