थकान के दो प्रमुख लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 14:21

थकान क्या है? जानें इसके कारण
थकान (Fatigue) क्या है?


थकान को मेडिकल भाषा में फाटिग (Fatigue) भी कहा जाता है, जिसमें आपको न सिर्फ कमजोरी महसूस होती है, बल्कि ऊर्जा की भी कमी रहती है। कुछ लोग इसे आलस (Lazy) या नींद (Sleep) आने से भी जोड़ लेते हैं, जो कि बिल्कुल अलग है। ध्यान रखें कि, जब हम थकान की समस्या के बारे में बात करते हैं, तो हमारा तात्पर्य उस थकान से नहीं होता, जो कि हर किसी को भारी काम या अतिरिक्त शारीरिक क्रिया करने के बाद हो जाती है। बल्कि, समस्या के रूप में थकान से मतलब होता है, हर समय थकावट (Fatigue) का एहसास करना, जिसे आप कमजोरी और ऊर्जा की कमी के रूप में भी देख सकते हैं। दरअसल, थकान या थकावट होना कई छुपी हुई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का लक्षण या संकेत हो सकता है, इसके अलावा यह खुद में भी एक प्रकार का सिंड्रोम हो सकता है। इसके कारण आपको अपनी आम दैनिक गतिविधि जैसे नहाना, कपड़े पहनना आदि में भी थकावट महसूस हो सकती है और यह आपकी जिंदगी को काफी प्रभावित करता है।
थकान के लक्षण क्या होते हैं?

थकान (Fatigue) होने पर व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक गतिविधि करने में परेशानी होने लगती है। आइए, जानते हैं, कि थकान के साथ और कौन-से लक्षण दिखाई देने लगते हैं और यह लक्षण शारीरिक या मानसिक मेहनत करने के दौरान या बाद में और ज्यादा गंभीर हो जाते हैं।


सिरदर्द (Headache) होना।
चिड़चिड़ा होना।
प्रतिक्रिया देने में देरी करना या किसी चीज को समझने में परेशानी महसूस होना।
आंखों के सामने धुंधलापन आना।
ध्यान लगाने या नयी चीजें सीखने में परेशानी होना।
मसल्स में दर्द या सूजन आना।
दिन में सुस्ती छाना।
पेट फूलना, कब्ज, डायरिया जैसी पेट संबंधित परेशानी रहना।
सोने के बाद भी फ्रेश न महसूस होना।
अचानक वजन घटना।
बुखार या सिहरन होना।
चिंता या डिप्रेशन में रहना।
उल्टी होना।
सांस फूलना।
सीने में दर्द, आदि होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info