थायराइड में गले में दर्द हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 13:16

खाना निगलने में परेशानी हो सकता है थायराइड कैंसर के लक्षण, ऐसे करें खुद को बचाव

थायराइड की समस्या से बचने के लिए हमें घर के वातावरण पर भी ध्यान देना जरूरी है.
Thyroid cancer symptoms: इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां होती रहती है. सर्दी-बुखार, सिर दर्द, गले में दर्द, पेट में दर्द जैसे छोटी-मोटी परेशानियों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कभी-कभी ये छोटी-छोटी परेशानियों की हमें बहुत महंगी कीमत चुकानी पड़ती है. थायराइड कैंसर में शुरुआती लक्षण बहुत मामूली रूप से दिखाई देते हैं और अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. आमतौर पर थायराइड कैंसर की शुरुआत में खाना खाने के दौरान इसे निकलने में परेशानी महसूस होती है. इसमें बहुत मामूली परेशानी होती है और मरीज को लगता है कि एक-दो दिन ऐसा हुआ फिर सही हो गया. लेकिन ऐसा बार-बार होने लगता है. ऐसी स्थिति में थायराइड कैंसर हो सकता है. इसलिए इस छोटी परेशानी को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर इसी वक्त डॉक्टर से सलाह ले ली जाए तो बहुत बड़ी आफत से हम बच सकते हैं.
क्या होता है थायराइड कैंसर
मायो क्लिनिक के मुताबिक थायरायड गर्दन के बेस में तितली के आकार की ग्रंथि होती है. थायराइड ग्रंथि से हार्मोन निकलते हैं जो हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, बॉडी टेंपरेचर और वेट को मैंटेन रखते हैं. थायरायड कैंसर में थायरायड ग्रंथि में असमान्य वृद्धि होने लगती है. इस कारण गले में गांठ या लिंफ नोड दिखाई देने लगता है. शुरुआत में इसके लक्षण नहीं दिखाई देते हैं लेकिन बाद में धीरे-धीरे गांठ का आकार बढ़ता जाता है. हाल ही में रिसर्च गेट के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले थायरायड कैंसर का जखिम बढ़ता जा रहा है. रिसर्च के मुताबिक जो महिलाएं 30 साल से कम की हैं उन महिलाओं में थायराइड कैंसर का जोखिम 121 प्रतिशत तक बढ़ा है.

थायरायड कैंसर के लक्षण
थायराइड कैंसर होने की स्थिति में शुरुआत में बहुत मुश्किल से ही कोई लक्षण दिखता है. जैसे-जैसे यह बढ़ता है गले में सूजन होने लगती है और आवाज में अचानक बदलाव आ जाता है. इसके बाद खाना खाने के दौरान निगलने में परेशानी होती है. इसके अलावा ये लक्षण दिखाई देते हैं-

गांठ निकलना जिसे गर्दन की त्वचा के माध्यम से महसूस किया जा सकता है.
ऐसा महसूस होना कि पहले से फिटिंग वाली शर्ट गर्दन में और अधिक टाइट होती जाती है.
बोलने में बहुत मेहनत करने की जरूरत, कभी-कभी आवाज बैठ जाना.
खाना खाने के दौरान निगलने में परेशानी.
गर्दन और गले में दर्द महसूस होना.

इस तरह करें बचाव
दरअसल, थायराइड कैंसर में थायराइड ग्रंथि की कोशिकाओं में परिवर्तन होना शुरू हो जाता है जिसे म्यूटेशन कहा जाता है. इस प्रक्रिया में हेल्दी कोशिकाएं मरती जाती है और उनकी जगह कैंसर कोशिकाएं बढ़ने लगती है. ये बढ़कर धीरे-धीरे ट्यूमर बनने लगती है. कुछ लोगों के घरों में उनके रिलेटिव में थायराइड कैंसर खानदानी होता है. ऐसे लोगों को किसी तरह की आवाज में परिवर्तन या गले में परिवर्तन दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. खाने में दिक्कत हो या बोलने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info